
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 14 नवंबर को देश के इतिहास के सबसे घातक हमले का संदिग्ध मास्टरमाइंड आब्देल हामिद अबाउद मारा जा चुका है। फ्रांस के मुताबिक, आब्देल हामिद अबाउद नाम के शख़्स ने ये पूरी साज़िश रची। माना जा रहा है कि आब्देल हामिद अबाउद सेंट डेनिस के अपार्टमेंट में छुपा था। फ्रांस के राजदूत का कहना है कि उसने ख़ुदकुशी कर ली होगी। सीरिया, बेल्जियम और फ्रांस तक यहां से वहां जाते हुए उसने इस साज़िश को अंजाम दिया।
आइए आपको बताएं उसके बारे में कुछ ऐसी बातें जो हो सकता है कि आपको न पता हों :
- आब्देल हामिद अबाउद का परिवार मूलत: मोरक्को का रहने वाला है।
- कहा जा रहा है कि सेंट डेनिस में जिस महिला ने ख़ुद को उड़ा लिया, वह अबाउद की बहन थी।
- 40 साल पहले उसके पिता बेल्ज़ियम आकर बस गए।
- अबाउद कपड़ों के कारोबार में पिता का हाथ बंटाता था।
- उसने ब्रसेल्स के जाने-माने स्कूल में पढ़ाई की है।
- वह पहले भी आतंकी संगठनों से जुड़ा रहा है।
- वह अल बत्तर कातिबा नाम के संगठन का स्थानीय प्रमुख था।
- उसे उसकी गैरहाज़िरी में 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी।
- सन 2013 में वह आइएस से जुड़ा।
- उसने अपने 13 साल के भाई को भी आइएस से जोड़ लिया।
- कुछ अरसे पहले वो एक वीडियो में भी दिखा जिसमें वह कटे-छंटे शवों को सामूहिक क़ब्र तक पहुंचाती वैन चला रहा था।
- पेरिस से पहले वह ब्रसेल्स भी पहुंचा था, जहां माना जा रहा है कि उसने पेरिस की साज़िश रची थी।
- इसके पहले पेरिस जा रही एक हाई स्पीड ट्रेन और चर्च को उड़ाने की नाकाम साज़िशों में भी उसका नाम आ चुका है।
यह खबर पढ़ें- पेरिस हमलों का संदिग्ध मास्टरमाइंड मर चुका है : रिपोर्ट्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं