श्रीलंका में विधानसभा की 255 सीटों पर हुए आम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है अब नतीजे (Sri Lanka Parliamentry Elections Result) भी आने शुरू हो गए हैं. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake) की नेशनल पीपुल्स पावर पार्टी (NPP) भारी जीत की ओर आगे बढ़ रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में डिसनायके की NPP गठबंधन ने 63 फीसदी वोटों के साथ भारी बढ़त बना ली है. अब तक आधे से ज्यादा बैलेट्स की गिनती हो चुकी है. एनपीपी ने 113 सीटों पर जीत का अनुमान जताया है.
तीन सीटों वाली NPP भारी जीत की ओर
जिस एनपीपी के पास फिलहाल सिर्फ तीन सीटें ही थीं, वह करीब हर निर्वाचन क्षेत्र में सबसे आगे चल रही है. ये जनादेश दिखाता है कि श्रीलंका के लोग मौजूदा राष्ट्रपति को कितना पसंद करते हैं. अभूतपूर्व आर्थिक मंदी के दो साल बाद, जब तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को पद से हटा दिया गया था, तब भ्रष्टाचार से लड़ने और देश की चुराई गई संपत्ति को वापस पाने का वादा कर डिसनायके ने सितंबर में राष्ट्रपति पद संभाला था. अब एक बार फिर जनता उन पर भरोसा जता रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्री लंका में फिर दिसानायके सरकार !
राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने गुरुवार को आगे बढ़ने के लिए संसद में "मजबूत बहुमत" की उम्मीद जताई थी. श्रीलंका की राजधानी में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने के बाद दिसानायके ने मीडिया से कहा था कि वह मानते हैं कि यह चुनाव बहुत ही अहम है, जो श्रीलंका के लिए बहुत ही अहम मोड़ साबित होगा. दिसानायके ने पहले ही भारी बहुमत की उम्मीद जताई थी. उन्हें यकीन था कि उनको बहुमत जरूर मिलेगा.

AFP फोटो.
श्रीलंका में पिछली बार हुई थी ज्यादा वोटिंग
खास बात यह है कि श्रीलंका में 9 घंटे चलने वाला राष्ट्रपति चुनाव बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गया. हालांकि ड्यूटी के दौरान बीमारी से एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन चुनाव कर्मियों की मौत हो गई, ये जानकारी पुलिस के हवाले से सामने आई है. श्रीलंका में चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रतिशत 70 फीसदी से कम होने का अनुमान जताया था, जो कि सितंबर के राष्ट्रपति चुनावों की तुलना में कम है. उस समय श्रीलंका में करीब 80 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

AFP फोटो.
श्रीलंका के लोगों को क्या है उम्मीद?
कोलंबो के वेलवाटे जिले में सबसे पहले वोट डालने वाले 70 साल के पेंशनर मिल्टन गैंकंडगे ने एएफपी से कहा, "मुझे एक नए देश, एक नई सरकार की उम्मीद है, जो लोगों के प्रति दोस्ताना हो. पिछली सरकारों ने हमें धोखा दिया था. हमें नई सरकार की जरूरत है, जो देश का विकास कर सके."
राष्ट्रपति अनुरा कुमार डिसनायके के बारे में
- राष्ट्रपति अनुरा कुमार डिसनायके करीब 25 सालों तक सांसद रहे.
- वह कुछ समय तक देश के कृषि मंत्री भी रहे.
- गठबंधन में उनकी एनपीपी के पास वर्तमान में सिर्फ 3 सीटें हैं
- देश को आर्थिक संकट से उबारने के वादे के साथ वह सत्ता में आए थे.
लोगों को डिसनायके पर विश्वास
डिसनायके की जेवीपी पार्टी ने 1971 और 1987 में दो विद्रोहों का नेतृत्व किया था, जिसमें करीब 80,000 मौतें हुई थीं. लेकिन डिसनायके को श्रीलंका के सबसे शांतिपूर्ण चुनावों में से एक कहे जाने वाले चुनाव के बाद शपथ दिलाई गई थी. विश्वविद्यालय के अकेडमिक शिवलोगादासन का कहना है कि डिसनायके को अपने वादे पूरे करने के लिए और वक्त चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें बदलने लगी हैं, लेकिन बदलाव की उम्मीद तुरंत नहीं की जा सकती.
'निवेशक का विश्वास'
श्रीलंका में संसद की 225 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं, जिनमें 8,880 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई. देश में गुरुवार को 9 घंटे तक मतदान चला था. शुरुआती रुझानों में एनपीपी जिस तरह बंपर जीत की ओर बढ़ रही है, उससे साफ है कि श्रीलंका के लोग एक ूबार फिर से डिसनायके पर विश्वास जता रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं