तीन-दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा दिसानायक मंगलवार को परिभ्रमण के लिए बोधगया पहुंचे. जहां महाबोधि सोसायटी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान गया के डीएम और एसएसपी समेत कई आलाधिकारी कैंप कर रहे हैं. स्वागत के बाद राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध की दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना किया. इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है.
चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा दिसानायके के आगमन को लेकर जिला पुलिस अलर्ट पर है. एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. उनके आगमन से पहले ही एयरपोर्ट से लेकर बोधगया सड़क मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आम लोगों के मंदिर प्रवेश पर रोक
इस संबंध में गया के डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि मंगलवार की सुबह श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायक के आगमन को लेकर साढ़े दस बजे तक आम श्रद्धालुओं को महाबोधि मंदिर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. श्रीलंका के राष्ट्रपति के जाने के बाद आम श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. मालूम हो कि दिसंबर माह में विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंचते हैं और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना करते हैं.
श्रीलंकाई राष्ट्रपति की पहली विदेश यात्रा
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा दिसानायक के भारत की तीन दिनों की अधिकारिक यात्रा है. सितंबर माह में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है. बोधगया आने से पहले दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं