विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2019

अमेरिका में भारतीय मूल के पहले सिख पुलिस अधिकारी की गोली मारकर निर्मम हत्या, जांच शुरू 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शेरिफ ईड गोनजालेज ने बताया कि पुलिस फिलहाल संदीप धालीवाल के पास लगे डैशकैम से आरोपी की पहचान करने में कामयाब हुए हैं.

Also Read in
अमेरिका में भारतीय मूल के पहले सिख पुलिस अधिकारी की गोली मारकर निर्मम हत्या, जांच शुरू 
अमेरिका में सिख पुलिस अधिकारी की हत्या
नई दिल्ली:

अमेरिका के टेक्सस में भारतीय मूल के पहले  सिख पुलिस अधिकारी की निर्मम हत्या कर दी गई. आरोपी ने पुलिस अधिकारी पर कई राउंड की फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई. स्थानीय पुलिस ने मृतक सिख पुलिस अधिकारी की पहचान संदीप सिंह धालीवाल के रूप में की है. वह बीते 10 साल से अमेरिकी पुलिस में कार्यरत थे. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी को एक शॉपिंग मॉल की तरफ जाते हुए देखा गया है. पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शेरिफ ईड गोनजालेज ने बताया कि पुलिस फिलहाल संदीप धालीवाल के पास लगे डैशकैम से आरोपी की पहचान करने में कामयाब हुए हैं.

20 साल बाद फिर अमेरिका में दिया जाएगा मृत्युदंड, 5 लोगों की मौत की तारीख तय

उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब संदीप ने आरोपी युवक की कार को एक ट्रैफिक सिग्नल के पास रोका और उसे बाहर आने के लिए. घटना के समय आरोपी अपनी एक महिला मित्र के साथ कार में बैठा हुआ था. आरोपी संदीप के रोके जाने के बाद कार से बाहर आया और संदीप को पीछे से गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भागने की कोशिश में एक शॉपिंग मॉल में घुस गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई है.

ऑनलाइन दोस्त के खातिर बेस्ट फ्रेंड के साथ की दिल दहला देने वाली हरकत, पहले बांधे हाथ-पैर और फिर...

बता दें कि संदीप कई लोगों के लिए उदाहरण की तरफ थे. उन्होंने हरिकैन के बाद तबाह हुए इलाके में लोगों की मदद के लिए काफी कुछ किया था. 2015 में संदीप ने बतौर सिख पुलिस ऑफिसर के तौर पर काम करते हुए एक रिकॉर्ड भी बनाया था. वह हमेशा अपने पहनावे और रहन-सहन पर गर्व करते थे. संदीप ने सिखों को एक साथ रखने के लिए भी बहुत काम किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandeep Singh Dhaliwal, Sikh Officer, Sikh Officer Killed In America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com