विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 30, 2022

बांग्लादेश: शेख हसीना ने बांग्लादेश में श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की आशंका को खारिज किया

बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने मंगलवार को कहा कि उनका देश कभी भी श्रीलंका (Sri Lanka) जैसे आर्थिक संकट में नहीं फंसेगा, क्योंकि उनकी सरकार योजनाबद्ध तरीके से विकास को आगे बढ़ा रही है.

Read Time: 2 mins
बांग्लादेश: शेख हसीना ने बांग्लादेश में श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की आशंका को खारिज किया
हसीना ने कहा, ‘‘बांग्लादेश कभी श्रीलंका नहीं बनेगा, ऐसा नहीं होगा. 
ढाका:

बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने मंगलवार को यहां कहा कि उनका देश कभी भी श्रीलंका (Sri Lanka) जैसे आर्थिक संकट में नहीं फंसेगा, क्योंकि उनकी सरकार योजनाबद्ध तरीके से विकास को आगे बढ़ा रही है. हसीना ने सत्तारूढ़ अवामी लीग के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हर विकास परियोजना को उनसे होने वाले आर्थिक लाभ को ध्यान में रखते हुए मंजूर किया और राष्ट्रीय बजट योजनाबद्ध तरीके से तैयार किए गए ताकि आर्थिक आपदाओं से बचा जा सके और सुचारू विकास का रास्ता प्रशस्त हो सके.

हसीना ने कहा, ‘‘बांग्लादेश कभी श्रीलंका नहीं बनेगा, ऐसा नहीं होगा. हम किसी भी विकास परियोजना को स्वीकार करने से पहले व्यावहारिक तरीके से सोचते हैं और देश सभी वैश्विक चुनौतियों पर काबू पाते हुए आगे बढ़ता रहेगा.' उन्होंने हालांकि कहा कि बांग्लादेश कोविड-19 पर नियंत्रण कर ही रहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव ने स्थिति की गंभीरता बढ़ा दी. उन्होंने कहा, 'हम ऋण लेकर घी नहीं पीते हैं', जिससे देश ऋण के जाल में फंस सकता है. हसीना ने कहा कि बांग्लादेश सभी ऋणों को बहुत सावधानी से चुका रहा है. उन्होंने चीन के संदर्भ में कहा, 'हमारे कर्ज की राशि इतनी अधिक नहीं है कि हम किसी के भी कर्ज के जाल में फंस जाएं.''


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
क्या बड़े बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा है फ्रांस? संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग से जगी उम्मीद
बांग्लादेश: शेख हसीना ने बांग्लादेश में श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की आशंका को खारिज किया
बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य: आसमान में बैठा वो 'अदृश्य दैत्य', जो निगल गया सैकड़ों प्लेन
Next Article
बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य: आसमान में बैठा वो 'अदृश्य दैत्य', जो निगल गया सैकड़ों प्लेन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;