विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2011

रूस की आबादी में 22 लाख की कमी आई

रूस की आबादी में पिछले आठ सालों के दौरान 22 लाख की कमी आयी है और पूर्व साम्यवादी देश में अब भी महिलाओं की संख्या अधिक है।
मास्को: रूस की आबादी में पिछले आठ सालों के दौरान 22 लाख की कमी आयी है और पूर्व साम्यवादी देश में अब भी महिलाओं की संख्या अधिक है। पिछले साल अक्तूबर में हुई राष्ट्रीय जनगणना के प्रारंभिक नतीजों का हवाला देते हुए देश के आधिकारिक मीडिया ने यह जानकारी दी। आंकड़ों से संबंधित सरकारी एजेंसी रोसतात के हवाले से आधिकारिक दैनिक रोसिस्काया गजेटा में कहा गया है, 2010 में आबादी 14 करोड़ 29 लाख थी जो 2002 में हुई जनगणना की तुलना में 22 लाख कम है। रूस एक शहरी बहुल देश है जिसकी 73. 7 प्रतिशत आबादी शहरों में रहती है और इस आबादी का 11 प्रतिशत हिस्सा मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में निवास करता है। रूस में आज भी महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। इसका मुख्य कारण दो विश्व युद्ध और 20वीं सदी में हुआ गृह युद्ध है। मौजूदा जनगणना के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों का अनुपात 53.7 : 46.3 है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, जनसंख्या, Russia, Population
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com