विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2011

रूस की हॉकी टीम का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 43 मरे

रूस की आईस हॉकी टीम को ले जा रहे चार्टर्ड जेट दुघर्टना का शिकार हो गया जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई।
Moscow: रूस की आईस हॉकी टीम को ले जा रहे चार्टर्ड जेट दुघर्टना का शिकार हो गया जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई। हादसे में हॉकी टीम का एक ही सदस्य बच पाया है। जेट ने यारोसलावल शहर से उड़ान भरी ती लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसमें आग लग गई। ये इलाका मास्को से करीब 250 किलोमीटर दूर है। हादसे में दो लोग जिंदा बचे हैं जिनमें रूसी खिलाड़ी अलेक्जेंडर भी शामिल हैं। उनका 80 फीसदी शरीर जल चुका है। हादसे में कई विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, विमान, दुर्घटनाग्रस्त, 43 लोग मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com