विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित करने की जरूरत : रिपब्लिकन पार्टी ने घोषणापत्र में कहा

पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित करने की जरूरत : रिपब्लिकन पार्टी ने घोषणापत्र में कहा
डोनाल्‍ड ट्रंप का फाइल फोटो...
  • पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को सुरक्षित करने की जरूरत है
  • अंतरराष्ट्रीय संघर्ष ने पाकिस्तान के लोगों के लिए चुनौतियां खड़ी की हैं
  • तालिबान को समाप्त करने का उद्देश्य भी साथ लेकर चलेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
क्लीवलैंड (अमेरिका): अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने कहा है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को सुरक्षित करने की जरूरत है। पार्टी ने साथ ही कहा कि अमेरिकी, पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी इस उद्देश्य के अलावा तालिबान को समाप्त करने का 'साझा हित' भी साझा करते हैं।

रिपब्लिकन पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध को 'ऐतिहासिक' करार देते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना चाहती है, जिसमें पश्चिमी एशिया में जारी संघर्षों के चलते तनाव आ गया है।

पार्टी ने कहा, 'हमारा कामकाजी संबंध जरूरी है, यद्यपि कभी-कभी मुश्किल होता है, लेकिन इससे दोनों को लाभ होता है। हम ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के चलते तनाव आ गया है।' घोषणापत्र में कहा गया, 'आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में मदद करने वाले पाकिस्तान के किसी नागरिक को जब तब सजा दी जाती रहेगी, यह प्रक्रिया तब तक आगे नहीं बढ़ सकती। पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और अमेरिकियों का तालिबान के क्षेत्र को मुक्त कराने और पाकिस्तान के परमाणु हथियार को सुरक्षित करने का साझा हित है।' पार्टी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष ने पाकिस्तान के लोगों के लिए विशेष राजनीतिक और सैन्य चुनौतियां खड़ी की हैं।

इसमें कहा गया है, 'रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति सभी क्षेत्रीय नेताओं के साथ मिलकर परस्पर विश्वास बहाली के लिए काम करने के साथ ही भ्रष्टाचार और मादक पदार्थ की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ प्रगति पर जोर देंगे जिससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है।'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, रिपब्लिकन पार्टी, पाकिस्तान, परमाणु हथियार, USA, Republican Party United States, Pakistan, Nuclear Weapons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com