विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2011

श्रीलंका में होगा साल 2013 का राष्ट्रमंडल सम्मेलन

इसके साथ ही श्रीलंका में सम्मेलन नहीं किए जाने संबंधी अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया।
पर्थ: राष्ट्रमंडल ने घोषणा की कि वर्ष 2013 में होने वाले सम्मेलन की मेजबानी श्रीलंका करेगा। इसके साथ ही वर्ष 2009 में लिट्टे से अंतिम संघर्ष के दौरान युद्ध अपराधों के आरोपों पर मानवाधिकार संगठन द्वारा चिंता जताए जाने के बीच श्रीलंका में सम्मेलन नहीं किए जाने संबंधी अटकलों पर विराम लग गया। राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों के शिखर सम्मेलन (चोगम) की समाप्ति पर 54 देशों के संगठन के नेताओं ने अगली बैठक श्रीलंका में किए जाने के अपने निर्णय की घोषणा की। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अंतत:, 2013 में अगली बैठक श्रीलंका में और फिर उसके बाद 2015 में मॉरीशस में करने के उनके फैसले की फिर से पुष्टि के साथ ही 2019 में चोगम की मेजबानी मलेशिया द्वारा करने का स्वागत किया गया। इससे पहले इस सम्मेलन के मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने आश्वासन दिया था कि श्रीलंका से 2013 के राष्ट्रमंडल सम्मेलन की मेजबानी का अधिकार लेने की कोई योजना नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, राष्ट्रमंडल, सम्मेलन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com