विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2011

जापान में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप

अमेरिकी भू-वैज्ञानिकों ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र मार्च में आए भूकंप और सुनामी से तबाह हुए इलाकों से ज्यादा दूर नहीं था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: जापान के मुख्य होंशु द्वीप के पूर्वी तट पर समुद्र में आज शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। अमेरिकी भू-वैज्ञानिकों ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र मार्च में आए भूकंप और सुनामी से तबाह हुए इलाकों से ज्यादा दूर नहीं था। हालांकि आज सुबह आए भूकंप से तत्काल कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने खबर दी है कि तटीय शहर हचिनोही से 108 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में इस भूकंप का केंद्र 36.2 किलोमीटर (22.9 मील) की गहराई में केंद्रित था। यह जगह राजधानी टोक्यो से 574 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह भूकंप सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर आया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूकंप, जापान, सुनामी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com