विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

पुतिन ने सीरिया से आंशिक रूप से रूसी सैनिकों की वापसी का आदेश दिया

सीरिया के दौरे पर अचानक पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश से आंशिक रूप से रूसी सैनिकों की वापसी की घोषणा की है.

Also Read in
पुतिन ने सीरिया से आंशिक रूप से रूसी सैनिकों की वापसी का आदेश दिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
मॉस्को: सीरिया के दौरे पर अचानक पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश से आंशिक रूप से रूसी सैनिकों की वापसी की घोषणा की है. रूस ने सबसे पहले 2015 में जंग में दखल देते हुए अपने सहयोगी दमिश्क के समर्थन में इस्लामिक स्टेट ग्रुप और अन्य जिहादियों के साथ ही सरकारी बलों के साथ लड़ रहे विद्रोहियों पर हवाई हमले किए थे. सीरिया के हेमिमीम एयर बेस का दौरा करने आए पुतिन ने टेलीविजन पर संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने रक्षा मंत्री और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ को रूसी सैनिकों के समूह की उनके स्थायी बेस से वापसी शुरू करने का आदेश दिया है.' उन्होंने कहा, 'मैंने फैसला किया है कि रूसी सैनिकों की टुकड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा सीरिया से वापसी करे.'

यह भी पढ़ें : ट्रंप और पुतिन ने सीरिया में आईएस के खात्मे पर जताई सहमति

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने पुतिन का स्वागत किया. चेहरे पर मुस्कान के साथ पुतिन और असद ने हाथ मिलाते हुए तस्वीरें खिंचवाई. पुतिन ने मिस्र जाते समय लताकिया प्रांत में बेस का दौरा किया. यह इलाका सरकार का मजबूत गढ़ है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vladimir Putin, Russia, Syria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com