विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2019

जापान में पहली बार कोई चुनाव जीतने वाले भारतीय शख्स बने 'योगी', जानिए इनके बारे में खास बातें

जिस असेम्बली सीट से योगी जीते हैं वहां ज्यादा संख्या में भारतीय ही रहते हैं. टोक्यो के 23 वार्डों में रहने वाले 4,300 लोगों में दस फीसदी लोग भारतीय हैं. यूं तो जापान में 34,000 भारतीय रहते हैं. इस वार्ड में चाइनीज और कोरियन लोग भी रहते हैं.

जापान में पहली बार कोई चुनाव जीतने वाले भारतीय शख्स बने 'योगी', जानिए इनके बारे में खास बातें
जापान:

भारतीय मूल के जापानी शख्स पुराणिक योगेंद्र (Puranik Yogendra) ने जापान में विधानसभा चुनाव जीता है. 41 साल के 'योगी' पहले भारतीय बन गए हैं जिन्होंने जापान में कोई चुनाव जीता. पुराणिक को 6,477 वोटों से जीत हासिल हुई. 'योगी' जापान की कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं, जिन्हें 2,26,561 वैध मतों में से पांचवें सर्वाधिक 6,447 वोट मिले हैं. पुराणिक योगेंद्र ने टोक्यो के एदोगावा वार्ड असेम्बली चुनाव में जीत हासिल की है.

पुराणिक पहली बार साल 1997 में जापान गए थे. उस दौरान वह कॉलेज स्टूडेंट थे. फिर दो साल बाद 2001 में योगी इंजीनियर बनकर जापान गए. उन्होंने यहां बैंक में काम किया और साल 2005 से वो एदोगावा में रह रहे हैं.

एक झटके में 9 साल की लड़की बनी करोड़पति, करोड़ों के साथ मिली लग्ज़री कार

योगी ने बताया कि वह 2011 में जापान में आए भूकंप और सुनामी के बाद जापान के लोगों से जुड़े. इस दौरान वो जापान में मौजूद भारतीयों दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ितों के लिए खाना बनाया करते थे. 

आगे योगी ने कहा कि, "मैंने तय किया कि मैं जापान की नागरिकता लूंगा और यहां के लोगों के लिए काम करूंगा. मैं पिछले 20 सालों से जापान में रह रहा हूं."

दुनिया की पहली महिला पायलट जो पैरों से उड़ाती है प्लेन, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं इनके नाम

बता दें, जिस असेम्बली सीट से योगी जीते हैं वहां ज्यादा संख्या में भारतीय ही रहते हैं. टोक्यो के 23 वार्डों में रहने वाले 4,300 लोगों में दस फीसदी लोग भारतीय हैं. यूं तो जापान में 34,000 भारतीय रहते हैं. इस वार्ड में चाइनीज और कोरियन लोग भी रहते हैं.

बता दें, पुराणिक योगेंद्र का निक नेम 'योगी' है.

18+ ही देख पाएंगे इस देश में एडल्ट फिल्म, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट से होगी उम्र की जांच

VIDEO: जापान के हादसे से मिले सबक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi, Puranik Yogendra, Puranik Yogendra Wins Japan, योगी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com