दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाइट में एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मार दी. फिर विमान अचानक हजारों फीट नीचे चला गया था. इस मामले पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमान में मौजूद यात्रियों की बहादुरी और सूझबूझ की खुलकर तारीफ की है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, "मैं दुबई से आई फ्लाइट में मौजूद उन हीरोज को सलाम करता हूं जिन्होंने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया." उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सिक्योरिटी को संभावित अतिरिक्त खतरों के लिए तैयार रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं.
क्रैश करने का था इरादा: नेतन्याहू
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि सबूत बताते हैं कि फ्लाईदुबई के जिस पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारा था, उसका इरादा प्लेन क्रैश करने का था. नेतन्याहू ने अपने ऑफिस से एक वीडियो स्टेटमेंट में कहा, "आज सुबह एक बहुत गंभीर सिक्योरिटी घटना हुई. फ्लाइट में लगभग सभी पैसेंजर इजरायली थे."
नेतन्याहू ने कहा कि जैसे ही प्लेन इजरायल के करीब आया, एक पायलट ने दूसरे को चाकू मार दिया और जाहिर तौर पर प्लेन को उसके पैसेंजर के साथ क्रैश करने की कोशिश की. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि फिर एक और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसा और प्लेन को स्टेबल करने में कामयाब रहा. नेतन्याहू ने कहा, "हम पैसेंजर की लगातार सेफ्टी और उनकी सुरक्षित घर वापसी की गारंटी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं."
ראש הממשלה בנימין נתניהו: ״אני מצדיע לגיבורים בטיסה מדובאי שגילו תושייה ואומץ לב. הנחיתי את מערכת הביטחון להיערך מול איומים פוטנציאליים נוספים״. pic.twitter.com/hwi2hydezJ
— ראש ממשלת ישראל (@IsraeliPM_heb) September 30, 2026
नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल रेगुलर सिचुएशनल असेसमेंट भी कर रहा है. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब संदिग्ध से पूछताछ कर रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इजरायल की सिक्योरिटी सर्विस को भविष्य में ऐसी कोशिशों को रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें: इजरायली प्लेन में पायलट घायल था तो किसने कराई लैंडिंग? सिविल ड्रेस में बैठे यात्रियों ने बचाई सैकड़ों जिंदगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं