विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

इंडोनेशिया: भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी, पिछले चार वर्षों में भारत ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अपनी यात्रा की शुरुआत की. उन्होंने यहां कलीबाता नेशनल हीरोज सिमेट्री में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की.

इंडोनेशिया: भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी, पिछले चार वर्षों में भारत ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए
  • पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अपनी यात्रा की शुरुआत की
  • पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात की
  • भारत- इंडोनेशिया अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक लेकर जाएंगे
नई दिल्ली: इंडोनेशिया में दिखा PM मोदी का क्रेज, साथ सेल्फी लेने की मची होड़


पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे के LIVE UPDATES

pm modi

- पीएम मोदी का मरडेका पैलेस में भव्य स्वागत हुआ. स्वागत समारोह के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से भी मुलाकात की



इससे पहले पीएम मोदी ने दक्षिण जकार्ता में कलीबाता हीरोज सिमेट्री इंडोनेशिया में सैनिकों के कब्रगाह गए. इसे वर्ष 1953 में बनाया गया था और नवंबर 1954 में खोला गया था जब पहली बार यहां किसी को दफनाया गया. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसा नहीं हो सकता कि हम इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देना भूल जाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलीबाता नेशनल हीरोज सिमेट्री में पुष्पांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया.’ 

मोदी सरकार ने मुस्लिमों और दलितों के लिए बहुत कुछ किया है: पासवान

इंडोनेशिया की आजादी की लड़ाई में सेना के शहीद हुए और उस लड़ाई में भाग लेने वाले 7,000 से ज्यादा लोगों को इस कब्रगाह में दफनाया गया है. मोदी पूर्वी एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में कल इंडोनिशया की राजधानी जकार्ता पहुंचे. इंडोनेशिया की उनकी यात्रा का मकसद दो समुद्री पड़ोसियों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक हितों को मजबूती प्रदान करना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Jakarta, Indonesia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com