विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

सार्क बैठक के लिए पीएम मोदी को न्योता देंगे इमरान खान, पाकिस्तान विदेश विभाग के हवाले से खबर

सार्क बैठक (SAARC Summit) में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को न्योता दिया जाएगा.

Also Read in
सार्क बैठक के लिए पीएम मोदी को न्योता देंगे इमरान खान, पाकिस्तान विदेश विभाग के हवाले से खबर
पीएम नरेंद्र मोदी.
  • सार्क सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को न्योता देगा पाक
  • पाकिस्तान के विदेश विभाग के हवाले से खबर
  • पाक में होने वाले 19वें सम्मेलन का भारत ने किया था बहिष्कार
इस्लामाबाद: सार्क बैठक (SAARC Summit) में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को न्योता दिया जाएगा. पाकिस्तान के विदेश विभाग के हवाले से डॉन न्यूज ने यह खबर दी है.  डॉन की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता देंगे. 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान पड़ा अलग-थलग - भारत के बाद तीन और देशों ने किया सार्क सम्मेलन में शिरकत से इंकार

सार्क के सदस्य देशों के बीच आपसी संबंध 19वें शिखर सम्मेलन के बाद लगातार कमजोर होते गए हैं. 19वां शिखर सम्मेलन 2016 में पाकिस्‍तान में होने वाला था, जिसका भारत ने बॉयकॉट कर दिया था. इसके बाद इस सम्‍मेलन का अफगानिस्‍तान, बांग्‍लादेश और भूटान ने भी बहिष्‍कार किया था. बाद में बैठक को रद्द कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी का सार्क से किया सैटेलाइट का वादा मार्च में पूरा कर देगा इसरो

बता दें कि उस समय भारत ने सार्क बैठक का विरोध वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के उद्देश्य से लिया था, क्योंकि उसी समय जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर चार आतंकियों ने हमला कर दिया था. इसमें 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. 

VIDEO: सार्क सम्मेलन को लेकर पाकिस्तान को बड़ा झटका


इस्‍लामाबाद में आयोजित कश्‍मीर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. फैजल ने याद किया कि पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश को दिए अपने पहले संबोधन में कहा था कि भारत अगर एक कदम आगे बढ़ाएगा तो पाकिस्‍तान दो कदम बढ़ाएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, SAARC Summit 2018, Imran Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com