विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2018

जी-20 शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सऊदी अरब के युवराज से मुलाकात

पीएम मोदी और सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में निवेश बढ़ाने पर भी बातचीत की.

Also Read in
जी-20 शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सऊदी अरब के युवराज से मुलाकात
पीएम मोदी सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के साथ.
  • प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा पर हुई चर्चा
  • पीएम मोदी ने टि्वटर पर दी जानकारी
  • जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात
ब्यूनस आयर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेन्टीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर गुरुवार को सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की.

दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में निवेश बढ़ाने पर भी बातचीत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ सार्थक बातचीत हुई... हमने भारत-सऊदी अरब के संबंधों के अनेक पहलुओं और आर्थिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा संबंधों को और बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की..."

'योग फॉर पीस' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, दिमाग और शरीर को फिट रखता है योग

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, "रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाया जा रहा है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से अर्जेंटीना में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की... प्रौद्योगिकी, आधारभूत संरचना, पेट्रोलियम, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक और रक्षा क्षेत्रों में सऊदी निवेश बढ़ाने पर चर्चा की..."

यह भी पढ़ें: ...तो हैदराबाद की यात्रा के लिए भी पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती: PM मोदी 

(इनपुट भाषा से)

प्राइम टाइमः क्या करतारपुर कॉरिडोर रिश्तों की नई डोर ?
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, G20 Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com