- ये है हीलियर झील
- ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है हीलियर झील
- इस झील का पानी है गुलाबी
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के किनारे पर मौजूद है हीलियर झील (Hillier Lake). ये झील अपने गुलाबी रंग के पानी की वजह से लोगों के बीच पॉपुलर है. ऑस्ट्रेलिया जाने वाले लोग इस झील को देखना नहीं भूलते. वैसे तो ये देश ग्रेट बैरियर रीफ के लिए जाना जाता है, लेकिन ये गुलाबी झील यहां का अलग ही अट्रैक्शन है. इसी वजह से ये हीलियर झील सोशल मीडिया पर भी काफी हिट है. यहां जानिए इस झील के बारे में खास बातें.
अचानक हवा में उड़ने लगे गद्दे, होश उड़ा देने वाला VIDEO हुआ वायरल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हीलियर झील 600 मीटर (2,000 फीट) लंबी और 250 मीटर (820 फीट) चौड़ी है. ये झील चारों तरफ से पेपरबार्क और यूकेलिप्टस पेड़ों से घिरी हुई है. 15 जनवरी, 1802 में इंग्लैंड के नाविक मैथ्यू फ्लिंडर्स ने इसकी खोज की. उन्होंने ही हीलियर झील के बारे में पहली बार लिखा. यह झील प्रशांत महासागर के पास मौजूद है, जिस वजह से इस झील का गुलाबी रंग और महासागर का नीला रंग बहुत शानदार व्यू बनाता है.
ग्लेशियर के पास घूम रहे थे लोग, बर्फ में हुआ अचानक धमाका और... देखें VIDEO
हीलियर झील में मौजूद डुनालीला सलीना माइक्रोगैनिज़्म की वजह से इसका रंग गुलाबी है. क्योंकि डुनालीला सलीना और झील में मौजूद नमक (रेड हेलोफिलिक बैक्टिरिया) मिलकर रेड डाई बनाते हैं, जिससे हीलियर झील में मौजूद पानी गुलाबी दिखता है. बता दें, नमक में मौजूद लाल हेलोफिलिक में एक कैरोटीनॉइड होता है जो एक विशेष लाल रंग छोड़ता है.
दुनिया की सबसे अमीर फैमिली, हर मिनट कमाती है 50 लाख, जानिए इस लिस्ट में कहां हैं अंबानी परिवार
इस झील में भारी नमक की मात्रा होने के बावजूद इसमें तैरना सुरक्षित है. यहां पहुंचने वाले लोग मज़े से इस झील में स्विमिंग करते हैं.
साल 2012 से हीलियर झील रिचार्ज आर्किपेलागो नेचर रिजर्व (Recherche Archipelago Nature Reserve) के संरक्षित क्षेत्र में आता है.
आप भी देखिए इस खूबसूरत झील की तस्वीरें और वीडियो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं