ऑस्ट्रेलिया में जंगलों के बीच में ज़मीन के बेहद पास हुए एक यात्री विमान की फोटो को देख कर गूगल मैप के यूजर्स हैरानी में हैं. new.com.au के अनुसार, यह सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक तेज नजर वाले मैप यूजर ने देखा था फिर इसके बाद इस फोटो को लेकर उत्सुकता बढ़ी इस तस्वीर में विमान कार्डवेल रेंज में पूरी तरह से ठीक दिख रहा है. यह क्वींसलैंज कोस्ट के पास है. इस आउटलेट ने आगे कहा कि एयरक्राफ्ट की कोई मार्किंग नहीं थी और यह किसी भी जाने-पहचाने हवाई मार्ग पर नहीं था. यह फोटो आगे दिखाता है कि यह विमान उम्मीद से कहीं नीचे उड़ रहा था. ऑस्ट्रेलिया के ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने कहा कि किसी यात्री विमान के गुम होने की खबर नहीं है. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यह विमान कोई छोड़ा गया एयरबस A320 या बोइंग 737 हो सकता है.
ऑस्ट्रेलिया के ट्रांसपोर्ट सेफ्टी अधिकारियों ने कहा कि यह गूगल के सॉफ्टवेयर में कोई खामी लगती है. ऑस्ट्रेलिया की सिविल एविएशियन सेफ्टी अधिकारी ने कैर्रन पोस्ट ने कहा, " घोस्ट तस्वीरों का एक तथ्य है और यह इसमें से एक हो सकता है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गूगल ने अब तक इस पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. ऐसी ही एक घटना 2016 में हुई थी जब यूजर्स ने दावा किया था कि एक विमान अमेरिका के मिनिसोटा की लेक हैरिएट की तलहटी में दिखा है. लेकिन गूगल ने बाद में घोषणा की थी कि यह एक घोस्ट इमेज है- जो कई सैटेलाइट तस्वीरों के एक साथ वेबासइ पर आने से दिखती है.
इस सालल की शुरुआत में, गूगल मैप पर एक फैंटम द्वीप ने वैज्ञानिकों को पूरी तरह से कन्फ्यूज़न में डाल दिया था. यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया और सैंडी आइलैंड के बीच मौजूद है. ऐसा माना जाता है कि यह 24 किलोमीटर लंबा और 5 किलोमीटर चौड़ा है. लेकिन इसकी जमीन का कोई लैंड मास नहीं है.
इस द्वीप के बारे में सबसे पहले ब्रिटिश खोजकर्ता कैप्टन जेम्स कुक ने 1776 में बताया था कि यह दक्षिणी प्रशांत सागर में है. इसके 100 साल बाद 1876 में व्हेल पकड़ने के लिए खोज कर निकले जहाज वेलोसिटी ने भी इस जहाज के दिखने के बारे में बताया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं