ब्रिटेन (UK) में एक कार चोर (Car Thief) ने पुलिस से छिपने का एक अनोखा तरीका निकाला. ब्रिटेन में कार चोर के छिपने का फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप यकीन करें ना करें लेकिन 18 साल का कार कोरी का आरोपी टैडी बियर (teddy bear) के भीतर छिपा मिला. अब इस चोर को पुलिस ने जेल भेज दिया है. ग्रेटर मैनचैस्टर पुलिस की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक 18 साल के जोशुआ डोबसन (Joshua Dobson) को पुलिस कार चोरी के मामले में मई से ढूंढ रही थी. उसने एक कार चोरी की थी फिर उसमें पैट्रोल भरने के पैसे भी नहीं दिए थे. पिछले महीने जब अधिकारी उसके पते पर उसे गिरफ्तार करने गए तो उन्होंने नोटिस किया कि उस घर में एक बड़ा टैडी बियर था जो बिल्कुल निर्जीव नहीं लग रहा था.
पुलिस ने पाया कि 18 साल साल के लड़के ने खुद को 5 फुट के एक बड़े टैडी बियर में भर लिया था. ग्रेटर मैनचेस्टर की पुलिस ने फेसबुक पर लिखा, "जब हम उसे गिरफ्तार करने गए तो हमारे अधिकारियों की नजर एक बड़े टैडी बियर पर पड़ी जो सांस ले रहा था. बाद में हमें इसके भीतर डोबसन छिपा हुआ मिला!"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस अधिकारी ने बताया, " पिछले हफ्ते गाड़ी चुराने के मामले में सजा मिलने के बाद अब उसे जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है. बिना क्वालिफिकेशन के ड्राइविंग करने और बिना पैसा दिए पैट्रोल भरवाने के मामले में सजा दी गई है."
इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद से ब्रिटेन में लोग इसे लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा है. अब जेल में उसे केवल वही ज़रूरत होगी जो टैडी बियर को होती है. दूसरे ने लिखा....हे भगवान...इसे तो 1 अप्रेल के लिए बचा कर रखना चाहिए था. तीसरे यूजर ने लिखा....इसे टैडी बियर में ये इंसान आया कैसे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं