विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

परवेज मुशर्रफ ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के आतंकियों को बताया 'देशभक्त'

पाकिस्तान के पूर्व सैनिक तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा समूहों को देशभक्त बताते हुए कहा है कि वह देश की 'सुरक्षा' के लिए उनके साथ गठबंधन करने को तैयार हैं.

Also Read in
परवेज मुशर्रफ ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के आतंकियों को बताया 'देशभक्त'
परवेज मुशर्रफ की फाइल तस्वीर
कराची: पाकिस्तान के पूर्व सैनिक तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा समूहों को देशभक्त बताते हुए कहा है कि वह देश की 'सुरक्षा' के लिए उनके साथ गठबंधन करने को तैयार हैं. एआरवाई न्यूज चैनल ने मुशर्रफ का हवाला देते हुए कहा, 'वे (लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा) देशभक्त लोग हैं. सबसे ज्यादा देशभक्त. उन्होंने पाकिस्तान के लिए कश्मीर में अपने जीवन का बलिदान किया है...' 74-वर्षीय मुर्शरफ ने पिछले महीने कहा था कि वह लश्कर-ए-तैयबा और उसके संस्थापक हाफिज सईद के सबसे बड़े प्रशंसक हैं.

यह भी पढ़ें : बेनजीर की बेटियों ने मुशर्रफ को 'हत्यारा' कहा

हाफिज मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है और अभी जमात-उद-दावा का प्रमुख है. मुशर्रफ ने कहा कि दोनों समूहों को खासा जन समर्थन प्राप्त है और अगर वे कोई राजनीतिक पार्टी बनाते हैं, तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. हाफिज सईद ने पिछले महीने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का खुलासा करते हुए घोषणा की थी कि उसका समूह 2018 का आम चुनाव लड़ेगा.

VIDEO : मुशर्रफ ने लश्कर से रिश्ते होने की बात मानी
मुशर्रफ ने कहा कि अब तक दोनों समूहों में से किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है और अगर वे उनकी (मुशर्रफ की) पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pervez Musharraf, Hafiz Saeed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com