विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 25, 2015

पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की संभावना नहीं

Read Time: 2 mins
पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की संभावना नहीं
पेरू के पूर्वी हिस्से में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, लेकिन इससे जान माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

कई हिस्सों में कंपन महसूस की गई
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की खबर के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 45 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र इबेरिया से 173 किमी पश्चिम पश्चिमोत्तर में तथा राजधानी लीमा से 681 किमी पूर्व पूर्वोत्तर में 602 किमी की गहराई पर था। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, पेरू के कई शहरों कुजको, ताकना, पुकाल्पा और अरेक्विपा में तथा उत्तरी चिली, अर्जेन्टीना और बोलीविया के कई हिस्सों में इमारतों में कंपन महसूस किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक तीन अलग अलग झटके महसूस किए।

सुनामी की संभावना से इनकार
निजी मौसम कंपनी के निदेशक अम्बियान्द ने कैनाल एन को बताया, व्यापक क्षेत्र में गहरी हलचल महसूस हुई। नौसेना ने सुनामी की संभावना को नकार दिया। पेरू में 15 अगस्त 2007 को आए तीव्र भूकंप में 595 लोग मारे गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;