विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2019

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के पीएम ने जर्मनी की चांसलर से की बात तो मिला यह जवाब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से कश्मीर मुद्दे पर फोन पर बातचीत की.

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के पीएम ने जर्मनी की चांसलर से की बात तो मिला यह जवाब
इमरान खान (फाइल फोटो)
  • इमरान खान ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से की बात
  • कश्मीर मुद्दे पर फोन पर हुई बात, कहा- क्षेत्र में शांति पर पड़ेगा प्रभाव
  • मर्केल ने कहा कि जर्मनी हालात पर करीब से नज़र बनाए हुए है
पाकिस्तान:

पाक पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने शुक्रवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel) से कश्मीर मुद्दे पर फोन पर बातचीत की. विदेश दफ्तर ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने का क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा. इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तत्काल कार्रवाई की जिम्मेदारी है. विदेश कार्यालय के मुताबिक, मर्केल ने कहा कि जर्मनी हालात पर करीब से नज़र बनाए हुए है. उन्होंने तनाव कम करने तथा मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की अहमियत को रेखांकित किया.

इमरान खान ने कहा, पाकिस्तान अब भारत से वार्ता करने का इच्छुक नहीं

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साफ-साफ बता दिया है कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाना उसका अंदरूनी मामला है. साथ में उसने पाकिस्तान को असलियत स्वीकार करने की भी सलाह दी थी. विदेश दफ्तर ने बताया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद को कश्मीर मुद्दे पर 'जानकारी' दी. उसने बताया कि कुरैशी ने मालदीव से क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए तथा विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की गुजारिश की.

शाहिद ने कुरैशी से कहा कि मालदीव मानता है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के संबंध में भारत का फैसला उसका आंतरिक मामला है. माले में मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शाहिद ने टेलीफोन कॉल के लिए कुरैशी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि पाकिस्तान तथा भारत, दोनों मालदीव के करीबी दोस्त हैं और द्विपक्षीय साझेदार हैं.

पाक पीएम इमरान खान ने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से कश्मीर मुद्दे को उठाने को कहा

शाहिद ने देशों के बीच मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल में हल करने की अहमियत पर ज़ोर दिया. कुरैशी ने अपने जापानी समकक्ष तारो कोनो से भी टेलीफोन पर बातचीत की तथा कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की.

VIDEO: कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट पर किसने क्या बोला

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Imran Khan, Germany, Angela Merkel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com