- पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुआ था आम चुनाव
- पीएमएल-एन ने शहबाज शरीफ को PM पद के लिए नामित किया है
- इमरान खान की पार्टी ने उमर अयूब खान को नामित किया है
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (एनए) के सचिवालय ने बृहस्पतिवार को देश के नए प्रधानमंत्री के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ को रविवार को होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. नेशनल असेंबली सचिवालय के अनुसार उम्मीदवार शनिवार अपराह्न दो बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं. नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन पूरी कर ली जायेगी. प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया नवनिर्वाचित सांसदों को सौंपी गई है.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 72 वर्षीय शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है. जबकि उमर अयूब खान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उम्मीदवार हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन को देश में आठ फरवरी को हुए चुनाव के बाद गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का समर्थन मिला है.
शहबाज शरीफ को पीपीपी के अलावा एमक्यूएम-पी और अन्य दलों का समर्थन प्राप्त है.
आम चुनाव में पीटीआई पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की सर्वाधिक 93 सीट जीती थी. पीएमएल-एन ने 75 और पीपीपी को 54 सीट पर जीत मिली थी. मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के खाते में 17 सीट आई थीं.
पाकिस्तान के नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा नेशनल असेंबली का सत्र बुलाए जाने के बाद देश के नवनिर्वाचित सांसदों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली थी. इस दौरान चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सांसदों द्वारा आम चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ नारे लगाए जाने के बीच अशरफ ने नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं