विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2019

इमरान खान ने US को चेताया- ईरान के खिलाफ कोई भी एक्शन हुआ तो इतनी बर्बादी होगी कि लोग अल-कायदा को भूल जाएंगे

ईरान के खिलाफ किसी भी तरीके के गलत व्यवहार को लेकर अमेरिका को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि इराक की तरह की कोई भी कार्रवाई इतनी बर्बादी फैलाने वाली होगी कि लोग अल-कायदा को भूल जाएंगे.

Also Read in
इमरान खान ने US को चेताया- ईरान के खिलाफ कोई भी एक्शन हुआ तो इतनी बर्बादी होगी कि लोग अल-कायदा को भूल जाएंगे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

ईरान के खिलाफ किसी भी तरीके के गलत व्यवहार को लेकर अमेरिका को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि इराक की तरह की कोई भी कार्रवाई इतनी बर्बादी फैलाने वाली होगी कि लोग अल-कायदा को भूल जाएंगे. अमेरिकी संसद द्वारा वित्त पोषित थिंक टैंक यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, ‘‘ईरान के बारे में चिंता है कि.. मुझे पक्का नहीं पता है कि ईरान के साथ संघर्ष होने की स्थिति में सभी देश हालात की गंभीरता को समझ रहे हैं.''

कश्मीर मामला: ट्रंप के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- राष्ट्रपति मनगढ़ंत बातें नहीं करते हैं

उन्होंने कहा, ‘‘आप समझ रहे हैं ना, यह इराक (2003 में हुआ अमेरिकी हमला) जैसा नहीं होने वाला. यह बहुत बहुत बहुत खराब होगा... यह आतंकवाद का भानू मति का पिटारा खोल देगा जो लोगों को अल-कायदा को भूलने पर मजबूर कर देगा... आप समझें कि लड़ाई बहुत कम समय के लिए भी हो सकती है अगर सभी एयरफिल्ड और बाकि जगहों पर हवाई हमले कर दिए जाएं.''

ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि में खान ने कहा, ‘‘लेकिन उसके बाद के परिणाम... मेरी चिंता यह है कि लोग उससे ठीक तरह से समझ नहीं पा रहे हैं. मैं इस बात की पुरजोर वकालत करुंगा कि एक और सैन्य कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.'' उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ भी करेंगे, मेरा कहना है कि अगर पाकिस्तान इसमें कोई भूमिका निभा सकता है तो. हम ईरान को पहले ही यह कह चुके हैं.''

पाक PM इमरान खान बोले- ओसामा बिन लादेन के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई से मुझे शर्मिंदगी हुई

खान ने कहा, ‘‘हाल तक ईरान इच्छुक था, लेकिन अब मुझे लगता है कि ईरान में बहुत बेचैनी है. और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें ऐसे हालात में धकेलना चाहिए जहां संघर्ष की स्थिति बने.''

(इनपुट भाषा से)

Video: सामने आए लादेन के राज, अमेरिका पर 9/11 से भी बड़े हमले की तैयारी में था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, America, Iran, Pakistani Prime Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com