विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2017

पाकिस्तान : तीन तलाक के बाद बहन ने की चौथी शादी, तो नाराज़ भाई ने कर दी हत्‍या

पुलिस ने बताया कि लाहौर की 35 वर्षीय बुशरा बीबी ने अपनी मर्जी से एक शख्स से चौथी शादी की, जिस पर उसका भाई क्रोधित था.

पाकिस्तान : तीन तलाक के बाद बहन ने की चौथी शादी, तो नाराज़ भाई ने कर दी हत्‍या
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
लाहौर: पाकिस्तान में तीन बार तलाक के बाद चौथी बार शादी करने पर एक पाकिस्तानी शख्स ने अपनी बहन और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि लाहौर की 35 वर्षीय बुशरा बीबी ने अपनी मर्जी से एक शख्स से चौथी शादी की, जिस पर उसका भाई क्रोधित था.

बुशरा के पहले पति से जन्मी उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनी दादी के साथ रहती थी. वह जब कल अपनी मां से मिलने आई तो आरोपी मोहम्मद शहजाद अपने दो साथियों के साथ आया और उसके घर में तोड़फोड़ की और उन्हें गोली मार दी. 

(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Honor Killing In Pakistan, Lahore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com