चंडीगढ़:
चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रनजय की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। जम्मू की जेल में पिछले सप्ताह हुए हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसका गुर्दा काम नहीं कर रहा है। चिकित्सकों ने बुधवार को बताया कि उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई है।
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) की बुलेटिन में कहा गया है, "रोगी की हालत अत्यंत चिंताजनक हो गई है। उसके गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया है, क्योंकि सुबह से उसने पेशाब नहीं किया है। इसलिए उसे डाइलिसिस पर रखा गया है।"
न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष एसएन मथुरिया ने कहा, "वह अभी तक गहरी बेहोशी में ही है। उसकी कुल मिलाकर स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। मंगलवार की रात के मुकाबले स्थिति और खराब है।"
डॉक्टरों ने बताया कि सनाउल्लाह को मंगलवार को पीलिया व अन्य आंतरिक संक्रमण हो गया। उसे देखने के लिए उसके परिवार के दो सदस्य मंगलवार को यहां पहुंच गए।
सनाउल्लाह के एक रिश्तेदार मोहम्मद शाहजाद ने कहा, "मैं भारत सरकार से उसे हमारे साथ पाकिस्तान वापस भेज दे।"
जम्मू की कोट भलवल जेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहे सनाउल्लाह पर शुक्रवार को एक भारतीय कैदी ने कातिलाना हमला किया। घायल सनाउल्लाह को एयर एंबुलेंस के जरिए जम्मू से चंडीगढ़ लाया गया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तानी कैदी, भारतीय जेल, सनाउल्लाह, जांच, Pakistani Prisoner, Indian Jail, Sanaullah, Inquiry