विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2012

पाकिस्तान ने 26 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

पाकिस्तान ने 26 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
पाकिस्तान ने सद्भावना का परिचय देते हुए गुरुवार को 26 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन मछुआरों में एक कैंसर से जूझ रहा व्यक्ति भी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सद्भावना का परिचय देते हुए गुरुवार को 26 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन मछुआरों में एक कैंसर से जूझ रहा व्यक्ति भी है।

ये मछुआरे शुक्रवार को वागा सीमा से होते हुए भारत में दाखिल होंगे। दूसरी ओर कैंसर से जूझ रहे सामंत लक्ष्मण बमभानिया विमान के जरिए गुजरात जाएंगे। इनके साथ आठ और भारतीय कैदियों को रिहा किया जाएगा और उन्हें भी कल भारत भेजा जाएगा।

कमभानिया कराची की मलीर जेल में बीते सात महीने से बंद थे। उन्हें समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परिवार में कोई कमाने वाला नहीं था। मैं हड्डी के कैंसर से जूझ रहा हूं और अपने इलाज पर बहुत पैसे खर्च कर दिया हूं। मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार हैं। मैंने कर्ज चुकाने के लिए मछली पकड़ने का काम शुरू कर दिया था।’’

कराची की जेल से लाहौर के लिए रवाना होने से पहले भारतीय कैदियों को जेल अधिकारियों ने तोहफे भी दिए। अधिकारियों ने बताया, ‘‘इन मछुआरों को सद्भावना का परिचय देते हुए रिहा किया गया है।’’ इन मछुआरों की रिहाई पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भारत दौरे के कुछ दिनों बाद हुई है।

कराची की मलीर जेल के अधीक्षक नजीर हुसैन शाह ने कहा कि यहां अब भी 423 भारतीय कैदी बंद हैं। इन कैदियों में 50 के खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है, जबकि 206 लोग अपनी सजा काट रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan To Release Indian Fishermen, भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा पाकिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com