विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2011

पाक में प्रशिक्षित आतंकवादी रूस में मारा गया

पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त किया एक आतंकवादी दागिस्तान की राजधानी मखाचकला में बुधवार को मारा गया।
मास्को: पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त किया एक आतंकवादी दागिस्तान की राजधानी मखाचकला में बुधवार को मारा गया और माना जाता है कि काकेशिया के इलाके में पुलिस पर कई हमलों और अनेक धमाकों में उसका हाथ था। रूस के रोसिया 24 टीवी चैनल की एक रिपोर्ट में बताया गया, कजाखिस्तान का रहने वाला सबितबी अमानोव काकेशिया में सक्रिय आतंकवादियों का प्रमुख विस्फोटक विशेषज्ञ था। उसने पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त की थी। समाचार एजेंसी इंटरफैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार संघीय एजेंसियां कई साल से अमानोव को तलाश कर रही थी और आज सुबह उसे मखाचकला में एक घर में देखा गया जहां वह गोलीबारी में मारा गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, आतंकवादी, रूस, Pakistan, Terrorist, Russia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com