विज्ञापन

सेना ने पाकिस्‍तान में चलाया खुफिया ऑपरेशन, TTP के 4 आतंकियों को मार गिराया

फितना-अल-ख्वारिज एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग सरकार द्वारा उन आतंकवादियों के लिए किया जाता है जो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबंधित हैं. 

सेना ने पाकिस्‍तान में चलाया खुफिया ऑपरेशन, TTP के 4 आतंकियों को मार गिराया
सांकेतिक तस्‍वीर (File Photo)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया. सेना की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने एक ऑपरेशन चलाया था. मारे गए आतंकवादी TTP यानी  प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े थे.

सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि फितना अल-ख्वारिज से संबंधित आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर लक्की मारवत जिले में एक अभियान चलाया गया. 

आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारुद मिले 

फितना-अल-ख्वारिज एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग सरकार द्वारा उन आतंकवादियों के लिए किया जाता है जो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबंधित हैं. 

सुरक्षाकर्मियों ने प्रभावी ढंग से लक्ष्य को निशाना बनाया और गोलीबारी के बाद चार आतंकवादियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए.

बयान में कहा गया है कि ये आतंकवादी इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में संलिप्त थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan News, Terrorist Killed, Terrorist Killed In Pakistan, TTP Terrorist Arrest, Khyber Pakhtunkhwa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com