विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2011

पाक ने 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की समुद्री सीमा का कथित उल्लंघन करने के आरोप में 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी :एमएसए: के प्रवक्ता ने कहा, मछुआरों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र के उल्लंघन के आरोप में कल गिरफ्तार किया गया। मछुआरों को कराची की पुलिस को सौंप दिया गया है। गत नौ मार्च को एमएसए ने इसी आरोप के तहत 26 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इनमें से अनेक मछुआरे सजा पूरी कर लेने के बावजूद जेलों में बंद हैं। पाकिस्तान ने हाल में 11 मछुआरों सहित 12 भारतीय लोगों का प्रत्यर्पण किया था। इन लोगों को सजा पूरी कर लिये जाने के बावजूद लगभग तीन साल से कराची की एक जेल में रखा गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, भारतीय, मछुआरे, गिरफ्तार, Pakistan, Fisherman, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com