विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2013

पाकिस्तान में मस्जिद के पास विस्फोट, 12 की मौत

पाकिस्तान में मस्जिद के पास विस्फोट, 12 की मौत
पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिम क्षेत्र में एक मस्जिद के पास आज एक जोरदार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिम क्षेत्र में एक मस्जिद के पास आज एक जोरदार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हैं।

यह विस्फोट उस समय हुआ जब लोग खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हांगू कस्बे में पट बाजार में मौजूद मस्जिद से बाहर आ रहे थे।

शुक्रवार की नमाज के थोड़ी देर बाद बम फटा।

हांगू के पुलिस प्रमुख मियां मोहम्मद सईद ने संवाददाताओं से कहा कि मस्जिद के पास आईईडी लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 अन्य घायल हैं।

किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, पाकिस्तान में धमाका, मस्जिद में धमाका, Pakistan, Pakistan Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com