पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना की मेडिकल छात्रा नम्रता चंदानी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सनसनीखेज जानकारी सामने आई है. नम्रता के शरीर व कपड़ों के नमूनों पर किसी पुरुष के डीएनए सैंपल के निशान मिले हैं. 'रोजनामा पाकिस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, लरकाना स्थित शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल कॉलेज के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की छात्रा नम्रता की डीएनए रिपोर्ट जारी कर दी गई है. जामशोरो की फॉरेंसिक लैब से जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, नम्रता के शरीर के नमूनों और कपड़ों पर एक पुरुष के डीनए सैंपल के निशान मिले हैं.
रिपोर्ट में बताया गया है कि लरकाना के एसएसपी मसूद बंगश ने बताया कि नम्रता की डीएनए रिपोर्ट संबंधित पुलिस स्टेशन को मिल चुकी है और इसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लरकाना पुलिस ने बीती 16 सितंबर को नम्रता को मृत पाए जाने के बाद 17 सितंबर को उनके शरीर के नमूने और उनके कपड़े डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब को भेज दिए थे. अब इसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि इन पर पुरुष के डीएनए के निशान मिले हैं.
नम्रता का शव 16 सितंबर को उनके हास्टल के कमरे में मिला था. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा और शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कहा गया कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन नम्रता के परिजनों ने साफ कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है. नम्रता के भाई विशाल पेशे से चिकित्सक हैं. उन्होंने कहा था कि शव को देखकर यह कहा जा सकता है कि उनकी बहन की हत्या की गई है.
पुलिस ने इस मामले में नम्रता के साथ पढ़ने वाले दो छात्रों को हिरासत में लिया था. इनमें से एक महरान अबरो की नम्रता से गहरी मित्रता पाई गई. अबरो का दावा है कि नम्रता उससे शादी करना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था और इस बात से वह काफी परेशान थी.
नम्रता के घरवालों, सहपाठियों, हिंदू समुदाय और सिंध की सिविल सोसाइटी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार पर दबाव बनाया. इसके बाद इस मामले की न्यायिक जांच की जा रही है.
नम्रता चंदानी से जुड़ी और खबरें...
पाकिस्तान में हुई हिंदू मेडिकल छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझी, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
पाकिस्तानी हिंदू लड़की की होस्टल में मिली लाश, परिवार का आरोप - सुसाइड नहीं हत्या है ये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं