यूनाइटेड स्टेट्स में ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Cases in US) के मामले इतनी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं कि वहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगी है. हालांकि, इस वेरिएंट के मरीजों में कोविड के हल्के लक्षण ही दिख रहे हैं, लेकिन अस्पतालों में इतनी तेजी से भर्तियां बढ़ रही है कि कई अस्पतालों का मानना है कि इस लहर में हॉस्पिलाइजेशन रेट या तो पिछली लहरों के बराबर या फिर उससे भी ज्यादा ऊपर पहुंच सकता है. Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर में अस्पताल आने वाले हफ्तों में कोविड मरीजों के लिए बेड की जरूरत के अनुमान से तैयारी बढ़ा रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक कनेटिकट के येल न्यू हेवन हॉस्पिटपल की क्षमता का प्रबंधन देखने वाले रॉबर्ट फोगर्टी ने बताया कि उनके अस्पताल में अप्रैल, 2020 में कोविड मरीजों की पीक पर संख्या 451 थी. उन्हें लगता है कि उनके अस्पताल में अगले हफ्ते ही इससे ज्यादा संख्या हो जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
हालांकि, फोगर्टी और कुछ दूसरे हॉस्टिपल डेटा एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक अच्छी खबर ये है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में दूसरे वेरिएंट्स के मुकाबले इंटेंसिव केयर यूनिट की जरूरत कम लोगों को पढ़ रही है. ऐसा खासकर उन जगहों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां वैक्सीनेशन रेट ज्यादा हाई है.
ये भी पढ़ें- तेज़ी से फैल रहा है Omicron, लेकिन आंकड़े दिखा रहे हैं उम्मीद की किरण : वैज्ञानिक
वैसे ओमिक्रॉन के लक्षण अब तक हल्के ही दिखाई पड़ रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में कोविड मरीजों के लिए बेड की डिमांड बढ़ी है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुछ सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं. वो लोगों से बूस्टर वैक्सीन लेने और ज्यादा हाई-क्वालिटी के मास्क लगाने जैसे बचाव के कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं.
बहुत सारे अस्पतालों में कोविड मरीज हैं, लेकिन वो किन्ही अन्य स्वास्थ्य कारणों से एडमिट हुए थे. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूएस में ओमिक्रॉन की पीक बस आने ही वाली है और मरीजों की संख्या पिछली सर्दियों से भी ज्यादा हो सकती है. लेकिन इस लहर को पिछली लहरों से काफी अलग माना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं