चीनी विदेश मंत्री की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान विस्तार अफगानिस्तान तक करने पर सहमति बनी.
नई दिल्ली:
चीन और पाकिस्तान ने 50 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का विस्तार अफगानिस्तान तक करने का फैसला किया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि चीनी विदेश मंत्री की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने तथा उसका विस्तार अफगानिस्तान तक करने पर सहमति बनी. वांग चीन के शीर्ष राजनयिक हैं. वह 7 से 9 सितंबर तक पाकिस्तान यात्रा पर थे. पाकिस्तान यात्रा के दौरान वांग ने इमरान खान की अगुवाई वाली नई सरकार से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.
CPC परियोजना से जुड़ने में अगर भारत को दिक्कत तो चीन नहीं बनाएगा दबाव
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने मीडिया से कहा, ‘‘उनकी यात्रा का मुख्य मकसद नई सरकार के साथ विचारों का आदान प्रदान करना था.’’
भारत ने चीन की ‘बेल्ट एण्ड रोड’ पहल का नहीं किया समर्थन
यह पूछे जाने पर कि क्या चीन की ओर से किसी नए आर्थिक पैकेज पर भी चर्चा हुई जबकि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को विस्तार देने पर सहमति बनी है जिससे इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके.
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया SECURE का नया कॉन्सेप्ट
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
CPEC To Afghanistan