जैव प्रौद्योगिकी फर्म नोवावैक्स इंक ने कहा है कि उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ अपने कोविड-19 टीके को आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) के लिए प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इससे पहले नोवावैक्स और उसके सहयोगी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने सोमवार को कहा था कि उन्हें इंडोनेशिया में कोविड-19 टीके के लिए पहला आपातकालीन उपयोग अधिकार (ईयूए) मिला है. नोवावैक्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने स्वास्थ्य एजेंसी को कोरोना टीका एनवीएक्स-सीओवी 2373 के लिए आवश्यक सभी माड्यूल जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली है.''
Covaxine को WHO की मंजूरी : विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- भारतीयों के लिए आसान होगी यात्रा
कंपनी ने कहा कि नोवावैक्स, इसकी वैश्विक आपूर्ति शृंखला में अतिरिक्त निर्माण स्थलों से टीके की आपूर्ति को सक्षम बनाने के लिए और जानकारी सौंपेगा. नोवावैक्स द्वारा सौंपे गए ये माड्यूल नोवावैक्स और एसआईआई द्वारा डब्ल्यूएचओ को पिछली बार सौंपी गई जानकारी के अतिरिक्त है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
नोवावैक्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनली सी एर्क ने कहा, ‘‘आज सौंपी गई जानकारी पहुंच और समान वितरण में तेजी लाने पर हमारे निरंतर ध्यान को दर्शाती है क्योंकि हम दुनियाभर में लोगों की जरूरत के लिए अपना टीका लाने के लिए काम करते हैं.''
कम कोरोना वैक्सीनेशन वाले जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी, जानिए कौन से राज्य शामिल
नोवावैक्स ने कहा कि कंपनी अपने कोविड-19 टीके के लिए समान वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में सरकारों, नियामक प्राधिकरणों और गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काम जारी रखे हुए है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं