उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जॉन्ग उन (Kim Jong Un) ने कहा है कि वो देश के परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) को और भी तेजी से मजबूत करेंगे और विकसित करेंगे. किम जॉन्ग उन ने प्यांगयांग (Pyongyang) में मिलिट्री परेड के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा, "हम सबसे तेज गति से देश की परमाणु शक्ति को मजबूत करना और उसे विकसित करना जारी रखेंगे." कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी ने यह बताया.
KCNA के अनुसार, किम ने सोमवार देर से कोरियन पीपल्स रिवोल्यूशन आर्मी के 90वें स्थापना दिवस पर किम इल सुंग स्क्वायर पर भाषण दिया.
उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम की वजह से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए हैं और इसे ख़त्म करने के लिए किम जॉन्ग उन के साथ बातचीत विफल रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
किम ने सोमवार को कहा कि देश का परमाणु कार्यक्रम "देश की राष्ट्रीय ताकत का एक प्रतीक है."
उन्होंने कहा, सभी तरह की राजनैतिक और सैन्य परिस्थितियों से निपटने के लिए हम भविष्य में अपनी परमाणु ताकत को सबसे तेज गति से बढ़ाएंगे."
साथ ही किम ने यह भी कहा कि देश के परमाणु हथियारों की प्रमुख भूमिका बचाव की है लेकिन अगर उत्तर कोरिया का मूल हितों पर हमला होता है तो उन्हें तैनात किया जा सकता है.
उत्तर कोरिया में सैन्य परेड उसकी सैन्य ताकत के प्रदर्शन का बड़ा ज़रिया होती है जहां "मॉन्सटर" Hwasong-17 ICBM और हाइपरसोनिक और सबमरीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं