विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2017

उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री ने कहा: ट्रंप ने उनके देश के खिलाफ युद्ध घोषित किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हो ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पूरी दुनिया को स्पष्ट रूप से यह याद रखना चाहिए कि अमेरिका ने हमारे देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है.

उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री ने कहा: ट्रंप ने उनके देश के खिलाफ युद्ध घोषित किया
(फाइल फोटो)
  • उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने सोमवार को लगाया आरोप
  • कहा अमेरिका ने हमारे देश पर युद्ध घोषित कर दिया है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके देश के खिलाफ युद्ध घोषित किया है
न्यूयॉर्क: उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने सोमवार को आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके देश के खिलाफ युद्ध घोषित किया है और प्योंगयांग को अपने हवाई क्षेत्र में अमेरिकी बमवर्षक विमानों को मार गिराने का अधिकार देता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हो ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पूरी दुनिया को स्पष्ट रूप से यह याद रखना चाहिए कि अमेरिका ने हमारे देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है.’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका ने हमारे देश पर युद्ध घोषित कर दिया है.

ऐसे में हमारे पास इसका पूरा अधिकार होगा कि हम अपने हवाई क्षेत्र में अमेरिकी बमवर्षक विमानों को मार गिराने सहित हर प्रतिरोधी कदम उठाएं.’ गौरतलब है कि उत्तर कोरिया का अमेरिका के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korean Foreign Minister Rei Yong Ho
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com