विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की

उत्तर कोरिया ने शनिवार को पुष्टि की कि उसने एक और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है.

Also Read in
उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की
किम जोंग उन. (फाइल फोटो)
प्योंगयांग:

उत्तर कोरिया ने शनिवार को पुष्टि की कि उसने एक और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा, इस परीक्षण का उद्देश्य अमेरिका के साथ विवाद को शांत करना है, जिसने हाल ही में उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य हमले की चेतावनी दी है. हम शक्तिशाली सैन्य प्रतिरोध के साथ इसका मुकाबला करने को तैयार हैं. इसके लिए परमाणु हथियारों का परीक्षण और वास्तविक लड़ाई के दौरान इसके इस्तेमाल के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को दी चेतावनी, हमें आंख दिखाने की कोशिश न करें 

ह्वासोंग 12 नाम का मध्यम रेंज का बैलिस्टिक मिसाइल तेज चमक और विस्फोट के साथ जापान के होक्काइडो के ऊपर आसमान को पार करते हुए पैसिफिक महासागर के पानी में लक्षित स्थान पर सटीक गिरा. इससे पहले मिली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस मिसाइल को प्योंगयांग के निकट सुनाम से छोड़ा गया और इसने 770 किलोमीटर की ऊंचाई पर 3,700 किलोमीटर की दूरी तय की और उत्तरी पैसिफिक महासागर में पूर्व निर्धारित लक्ष्य को बेधने में सफल रहा.

VIDEO: दस बातें : किम जोंग-उन
किम ने यह भी कहा उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के विकास का अंतिम लक्ष्य अमेरिका के साथ सामरिक संतुलन कायम करना है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Kim Jong Un
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com