उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)
सियोल:
उत्तर कोरिया ने शनिवार को दक्षिण कोरिया से लगती सीमा के पास एक गोला दागा। दक्षिण कोरिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि गोला सैन्य अभ्यास के दौरान दागा गया।
हाल ही में उत्तर कोरिया ने पहले परमाणु परीक्षण और फिर प्रक्षेपास्त्र परीक्षण किए हैं जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
कुछ ही दिनों पहले दक्षिण कोरिया ने कहा था कि वह अगले महीने अमेरिका के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा, सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगा। अक्सर इस अभ्यास की वजह से ही सीमा पर तनाव बढ़ जाता है।
एक रक्षा प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि येलो सागर में विवादित समुद्री सीमा के पास उत्तर कोरिया में एक गोला दागा गया।
उन्होंने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि गोला समुद्री सीमा के उत्तरी हिस्से में गिरा और हमें कोई नुकसान नहीं हुआ।’’ योनहाप समाचार एजेंसी की खबर में बताया गया है कि गोला दागे जाने से येओनपेयोंग द्वीप के निवासी दहशत में आ गए और कुछ समय के लिए सुरक्षित जगह पर चले गए।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं