विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 23, 2015

उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया में दो आत्मघाती लड़कियों ने 30 लोगों को मौत के घाट उतारा

Read Time: 2 mins
उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया में दो आत्मघाती लड़कियों ने 30 लोगों को मौत के घाट उतारा
बाउची (नाइजीरिया): उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर में एक भीड़ भरी मस्जिद के पास दो लड़कियों ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया जिससे करीब 30 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी जानकारी दी।

माइदुगुरी में यह इस महीने का चौथा आत्मघाती हमला है, जो कि इस्लामिक अतिवादी संगठन बोको हराम का उद्गम केन्द्र है।

मछली विक्रेता इदी इदरीशा ने बताया कि एक किशोर लड़की ने बागा रोड मछली मार्केट के नजदीक स्थित मस्जिद के पास जाकर खुद को उड़ा लिया जहां लोग पवित्र रमजान के महीने में दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दूसरी किशोरी भागती हुई दिखाई दी और कुछ दूर जा कर उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस हमले में वह अकेली मारी गई।

एक सुरक्षा कर्मी समा इला अबू ने बताया कि उसने कम से कम 30 शव देखे। हमलों में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोको हराम ने सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं का अपहरण किया है तथा महिला आत्मघाती हमलावरों की संख्या देख कर आशंका होती है कि क्या बोको हराम अपहृत लड़कियों का उपयोग अपने अभियान में कर रहा है।

सेना के एक बम निरोधक विशेषज्ञ ने बताया कि लड़कियों और महिलाओं द्वारा पकड़े गए ज्यादातर बम रिमोट संचालित विस्फोटक उपकरण होते हैं। इसका मतलब यह है कि बम वाहक का विस्फोट पर कोई नियंत्रण नहीं होता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;