नाइजीरिया में अप्रैल में होने वाले चुनावों से पहले भड़की राजनीतिक हिंसा में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं। इनमें से चार लोगों की उस समय मौत हुई, जब एक पूर्व राष्ट्रपति के सहयोगी की रैली पर हमला किया गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अबुजा:
नाइजीरिया में अप्रैल में होने वाले चुनावों से पहले भड़की राजनीतिक हिंसा में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं। इनमें से चार लोगों की उस समय मौत हुई, जब एक पूर्व राष्ट्रपति के सहयोगी की रैली पर हमला किया गया। मध्य नाइजीरिया के जोस में कांग्रेस फॉर प्रोग्रेसिव चेंज (सीपीसी) के सदस्यों के बीच शनिवार को सड़कों पर झड़पें हुईं, जिसका परिणाम मुसलमानों और ईसाइयों के बीच हिंसा के रूप में निकला। इसमें पांच लोग मारे गए। पूर्व राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन के पूर्व सलाहकार टिमी अलाइबी की रैली पर हुए एक हमले में चार लोग मारे गए। हमला उस समय हुआ, जब अलाइबी बेलसा राज्य के अपने गृहनगर में समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। नाइजर डेल्टा क्षेत्र के लेफ्टिनेंट कर्नल टिमोथी एंटिंघा ने बताया कि हमले के संबंध में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नाइजीरिया, राजनीतिक हिंसा