विज्ञापन

न्यूजीलैंड की संसद में भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर, विपक्ष ने भी किया सपोर्ट- लगभग हर टैरिफ खत्म

India-New Zealand FTA: दोनों देशों ने इस व्यापार समझौते पर पहली बार अप्रैल में हस्ताक्षर किए थे. यह व्यापार समझौता तब लागू होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड दोनों अपने-अपने देश में जरूरी मंजूरी और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे.

न्यूजीलैंड की संसद में भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर, विपक्ष ने भी किया सपोर्ट- लगभग हर टैरिफ खत्म
India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड की संसद में भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर
  • न्यूजीलैंड की संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते वाला कानून पारित किया जिसमें अधिकतर टैरिफ खत्म होंगे
  • न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री ने बताया कि निर्यातकों को इस समझौते से तत्काल और व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा
  • भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले सभी सामान को भी इस समझौते के तहत बिना टैक्स के प्रवेश मिलेगा

न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया और भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौता यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) लागू करने से जुड़ा कानून पास कर दिया. इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड से भारत आने वाले करीब 95% सामान पर लगने वाला टैरिफ खत्म या काफी कम कर दिया जाएगा. न्यूजीलैंड के संसद में इस कानून के पक्ष में 93 वोट पड़े, जबकि 29 सांसदों ने विरोध में वोट दिया. खास बात थी कि न्यूजीलैंड की विपक्षी लेबर पार्टी ने भी इस कानून का समर्थन किया है.

भारत-न्यूजीलैंड के व्यापारिक रिश्ते का नया चैप्टर

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार समझौते में शामिल आधे से ज्यादा सामान पर समझौता लागू होते ही कोई टैक्स नहीं लगेगा. न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने एक बयान में कहा कि निर्यातकों को इसका फायदा तुरंत और बड़े स्तर पर मिलेगा. उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह अच्छा समझौता इसी साल लागू हो जाएगा. इससे इस कार्यकाल में भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा करने का हमारा वादा भी पूरा होगा.”

बता दें कि इस समझौते के तहत भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले सभी सामान को भी बिना टैक्स के एंट्री मिलेगी. इसके अलावा न्यूजीलैंड अगले 15 साल में भारत में 20 अरब न्यूजीलैंड डॉलर का निवेश करने पर सहमत हुआ है. दोनों देशों ने इस व्यापार समझौते पर पहली बार अप्रैल में हस्ताक्षर किए थे.

जून 2026 तक के एक साल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल कारोबार 3.99 अरब न्यूजीलैंड डॉलर (करीब 2.29 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा. न्यूजीलैंड से सामान और सेवाओं के निर्यात के लिए भारत उसका नौवां सबसे बड़ा बाजार है. यह व्यापार समझौता तब लागू होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड दोनों अपने-अपने देश में जरूरी मंजूरी और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे.

भारत में क्या सस्ता होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: भारत-न्‍यूजीलैंड ने साइन की ऐतिहासिक डील... महंगे फल, वाइन, सीफूड हो जाएंगे सस्‍ते, ऐसे बढ़ेगा रोजगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-New Zealand FTA, India-New Zealand FTA News, Free Trade Aggreement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com