राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामीछाने को नेपाल के गृहमंत्री के पद पर पुन: आसीन करने से प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड' द्वारा इनकार कर दिये जाने के बाद आरएसपी ने रविवार को देश के सत्तारूढ़ गठबंधन से हट जाने का फैसला कर लिया.
आरएसपी के केंद्रीय सदस्यों एवं सांसदों की संयुक्त बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया. लामीछाने (48) पिछले साल नवंबर में चुनाव में चितवन-2 निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार नेपाल के उच्चतम न्यायालय के 27 जनवरी के फैसले के बाद वह संसद की अपनी सदस्यता गंवा बैठे. उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि संसदीय चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने जो नागरिकता प्रमाणपत्र जमा किया था वह अवैध है.
इस अखबार के अनुसार ऐसे में उनका मंत्री पद एवं पार्टी अध्यक्ष पद भी चला गया क्योंकि इन पदों पर आसीन रहने के लिए व्यक्ति का नेपाली नागरिक होना जरूरी है.
इस अखबार के मुताबिक 29 जनवरी को उन्होंने पुन: नागरिकता हासिल की और उसके बाद प्रचंड से मिलकर उन्होंने मांग की कि उन्हें गृहमंत्री के पद पर पुन: आसीन किया जाए. अखबार के अनुसार, लेकिन प्रधानमंत्री ने ऐसा करने से मना कर दिया.
लामिछाने को पिछले साल 26 दिसंबर को उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री नियुक्त किया गया था. उससे पहले उनकी पार्टी आरएसपी संघीय चुनाव में 20 सीट जीतकर संसद में चौथी सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी थी.
टेलीविजन हस्ती लामिछाने 2013 में सबसे लंबे समय के टॉकशॉ की मेजबानी कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की कोशिश की थी और तब सुर्खियों में आये थे.
लामिछाने ने आरएसपी की केंद्रीय समिति की संयुक्त बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अतीत में भी उन्हें कई विवादों में फंसाने की कोशिश की गयी लेकिन वह उनसे बाहर आने में सदैव सफल रहे.
गठबंधन सरकार से हटने के आरएसपी के फैसले का प्रधानमंत्री प्रचंड के राजनीतिक भविष्य पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
अखबार के अनुसार ऐसा इसलिए है क्योंकि भले ही आरएसपी ने अपने मंत्रियों को वापस बुलाने का निर्णय ले लिया हो लेकिन पार्टी इस सरकार को समर्थन देती रहेगी.
यह भी पढ़ें -
-- CJI डी.वाई. चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के जजों ने राष्ट्रपति के बुलावे पर किया अमृत उद्यान का दौरा
--"रात के 2 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई और..": असम की बाल वधू ने सरकार के अभियान पर कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं