पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को 275 सीटों के लिए आम चुनाव का मतदान पूरा हो चुका है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक जारी रही. वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें पोलिंग बूथ पर देखने को मिली. नेपाल में किसकी सरकार होगी, ये तो चुनाव के नतीजे आने के बाद ही साफ हो सकेगा. साल 2025 में Gen G के विरोध प्रदर्शन के समय इस्तीफा देने वाले केपी शर्मा ओली एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. वोटिंग के बाद अधिकारियों ने मतपेटियों को सील कर दिया. आज ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. इसी वीकेंड तक नेपाल चुनाव के नतीजे भी जारी हो जाएंगे.नेपाल चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखें.
ये भी पढ़ें- Nepal Election: कौन होगा नेपाल का नया 'नायक', वोटिंग तेज, GenZ को कमान या बुजुर्ग नेता पड़ेंगे भारी
ये भी पढ़ें- नेपाल में वोटिंग शुरू, क्या GenZ के सपने पूरे होंगे? उम्मीदवारों और पार्टियों के घोषणापत्र कर रहे कंफ्यूज
NEPAL GENERAL ELECTION 2026 VOTING LIVE...
आज ही शुरू हो जाएगी वोटों की गिनती
नेपाल में आम चुनावों की वोटिंग पूरी हो गई है. मतगणना के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर ने काउंटिंग सेंटर पर बैलेट बॉक्स जमा करना शुरू कर दिया है. काउंटिंग प्रोसेस कुछ चुनाव क्षेत्रों में रात में ही शुरू होगी. उन्होंने आगे कहा, 'सबसे पहले FPTP वोट गिने जाएंगे, और उनके नतीजे पब्लिश किए जाएंगे.
नेपाल में हेलीकॉप्टर से ले जाए गए बैलेट बॉक्स
नेपाली सेना ने कहा है कि आम चुनाव के बाद सिक्योरिटी के लिए तैनात हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल अब बैलेट बॉक्स ले जाने के लिए किया जाएगा. नेपाल के चुनाव आयोग के मुताबिक, दूर-दराज के इलाकों के पोलिंग स्टेशनों से बैलेट बॉक्स NA हेलीकॉप्टरों से रिटर्निंग ऑफिसर्स के संबंधित ऑफिस ले जाए जाएंगे.
नेपाल में 60% रहा वोटर टर्नआउट
नेपाल के चीफ इलेक्शन कमिश्नर राम प्रसाद भंडारी ने बताया कि नेपाल में आम चुनावों की वोटिंग पूरी हो गई है. इस चुनाव में वोटर टर्नआउट 60 फीसदी रहा. लोगों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पोलिंग स्टेशनों पर लंबी लाइने देखी गईं. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली.पोलिंग का समय खत्म होने के तुरंत बाद अधिकारियों ने बैलेट बॉक्स सील कर दिए। काठमांडू में 60–65% वोटिंग हुई. काठमांडू के सभी 10 चुनाव क्षेत्रों में आज रात वोटों की गिनती शुरू होगी.
वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स को किया गया सील
नेपाल के आम चुनाव 2026 के लिए वोटिंग खत्म होने पर काठमांडू के वसंतपुर में एक पोलिंग स्टेशन पर बैलेट को बंद और सील कर दिया गया.
#WATCH | Ballot closed and sealed at a polling station in Vasantpur, Kathmandu, as voting for Nepal's General Elections 2026 concluded. pic.twitter.com/wb6ZgA5KFU
— ANI (@ANI) March 5, 2026
शांतिपूर्ण रहे नेपाल चुनाव
नेपाल में GenZ प्रोटेस्ट के बाद केपी ओली की सत्ता हटने के बाद नेपाल में पहले देशव्यापी चुनाव में गुरुवार को वोटिंग शांतिपूर्ण रही. लगभग 3 करोड़ लोगों वाले इस हिमालयी देश में सिक्योरिटी फोर्स ने सड़कों पर पेट्रोलिंग की. वोटों की गिनती भी आज ही शुरू हो जाएगी और वीकेंड तक नतीजे आने की उम्मीद है.
नेपाल में को प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान शाम 5 बजे समाप्त हुआ और मतपेटियों के एकत्र होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी.
कार्यवाहक CEC को इस बार 65% वोटिंग की उम्मीद
कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने उम्मीद जताई कि इस बार मतदान का प्रतिशत 65 फीसदी से अधिक रहने की संभावना है. बता दें कि 2022 के चुनाव में 61.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. उससे पहले 2017 में मतदान का प्रतिशत 68.67 पर्सेंट तक पहुंच गया था. हालांकि हालिया चुनावों में सबसे अधिक वोटिंग 2013 में हुई थी, उस दौरान 78.34 पर्सेंट वोट पड़े थे.
सुचारु रूप से चल रहा मतदानः चुनाव आयुक्त
नेपाली चुनाव आयोग ने कहा है कि देश भर में सुचारू रूप से मतदान चल रहा है. चुनाव आयुक्त जानकी कुमारी तुलाधर ने बताया कि देश भर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और उत्साहपूर्ण माहौल में चल रहा है. किसी भी बूथ पर मतदान स्थगित करने की नौबत नहीं आई है.
Nepal General Election Live: नेपाल में तीन दिन तक चलेगी वोटों की गिनती
नेपाल में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग हो ही है. वोटों की गिनती तीन दिन तक चलेगी. यह आज शाम 5 बजे से शुरू होकर अगले दो दिनों तक जारी रहेगी.
Nepal General Election Live: नेपाल में दोपहर 1 बजे तक 23% मतदान
नेपाल में दोपहर 2 बजे तक 23% मतदान दर्ज किया गया. दोपहर बाद मतदान में तेजी देखी जा रही है. यह जानकारी चुनाव आयोग ने जारी की है.
Nepal General Election Live: हेलीकॉप्टर यात्रा कर सकेंगे बालेन, गगन और प्रचंड, EC ने दी अनुमति
मतदान के दिन तीन नेताओं को हेलीकॉप्टर में सवार होने की अनुमति नेपाली चुनाव आयोग ने दे दी है. चुनाव आयुक्त सगुन शमशेर जाबरा के हवाले से बीबीसी न्यूज नेपाली ने कहा कि गगन थापा, बालेन शाह और पुष्प कमल दहल प्रचंड को हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है.
Nepal Election Live: नेपाल चुनाव में परिवर्तन जैसा मुद्दा मुख्य एजेंडा
नेपाल में मध्यावधि चुनाव हो रहा है, जो पिछले वर्ष हुए Gen Z आंदोलन के बाद की राजनीतिक परिस्थिति का परिणाम माना जा रहा है. इस चुनाव में युवा वर्ग सबसे महत्वपूर्ण और केंद्र में रहने वाला मतदाता समूह बन गया है. इस आंदोलन से जुड़े युवाओं ने भ्रष्टाचार विरोध, भाई-भतीजावाद और पक्षपात का अंत, रोजगार के अवसर और “परिवर्तन” जैसे मुद्दों को प्रमुख एजेंडा बनाया है.
Nepal Election Live: नेपाल में बनेगी किसकी सरकार?
नेपाल में जो भी सरकार बनाएगा, उसके नतीजे आने वाले सालों में नेपाल की राजनीति पर गहरा असर डालेंगे. आरएसपी के पक्ष में माहौल दिख रहा है, लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि बालेन शाह की लोकप्रियता कितने वोट में बदलेगी. ये भी देखना होगा.
Nepal Election Live: नेपाल चुनाव में कौन-कौन सी हैं मुख्य पार्टियां?
नेपाल चुनाव की मुख्य पार्टियों के बारे में जानें
UML-के.पी. शर्मा ओली
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-पुष्प कमल दहल प्रचंड
नेपाली कांग्रेस- शेर बहादुर देउबा
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी- बालेन शाह
Nepal Election Live: नेपाल में कितनी सीटों पर वोटिंग और कितने उम्मीदवार?
नेपाल चुनाव पर एक नजर
सीट - 275
पार्टियां - 68
उम्मीदवार- 3406
वोटर -1.89 करोड़
Nepal Election Live: कुछ ही जगहों पर हुईं मामूली घटनाएं-चुनाव आयुक्त
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक,चुनाव आयुक्त सगुन शमशेर राणा ने बताया कि देशभर में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है, कुछ ही जगहों पर मामूली घटनाएं हुई हैं. 189 लाख से अधिक पात्र नेपाली नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर 275 सीटों पर मतदान कर रहे हैं.
Nepal Election Live: नेपाल में दोपहर 12 बजे तक करीब 18 प्रतिशत मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, नेपाल में दोपहर तक करीब 18 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर 12 बजे तक लगभग 31.6 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है.
Nepal Election Live: भक्तपुर पोलिंग बूथ पर केपी शर्मा ओली ने किया मतदान
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल CPN-UML के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, के.पी. शर्मा ओली ने नेपाल के आम चुनाव 2026 के लिए भक्तपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया.
#WATCH | नेपाल: पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (CPN-UML) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, के.पी. शर्मा ओली ने नेपाल के आम चुनाव 2026 के लिए भक्तपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/f3LbYxQ4v3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nepal Election Live: नेपाल के दोलाखा के एक पोलिंग बूथ बवाल के बाद वोटिंग रोकी गई
नेपाल के दोलाखा जिले के एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग रोक दी गई है. ये जानकारी काठमांडो पोस्ट के हवाले से सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, जिले की तमाकोशी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड 4 के मालू मतदान केंद्र पर उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद पोलिंग कर्मचारियों पर हमले की कोशिश हुई. जिसके बाद कुछ समय के लिए मतदान रोक दिया गया.
Nepal Election Live: नेपाल में सुबह 11 बजे तक 10.18 प्रतिशत मतदान
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे तक 10.18 प्रतिशत मतदान हुआ. पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं.
Nepal Election Live: नेपाल के पीएम पद की रेस में गगन थापा भी शामिल
नेपाल मे प्रधानमंत्री पद की दौड़ में देश की सबसे पुरानी पार्टी नेपाली कांग्रेस के नए प्रमुख 49 साल के गगन थापा भी शामिल हैं. उनका कहना है कि अनुभवी नेताओं के बार-बार बदलते रहने वाले बुजुर्गों के क्लब को समाप्त करना चाहते हैं. उम्मीद है कि इस बार एक ऐसी सरकार बनेगी जो सुशासन वाली हो और भ्रष्टाचार मुक्त हो.
Nepal Election Live: नेपाल के अंतरिम पीएम सुशीला कार्की ने डाला वोट
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडू के धापासी पोलिंग बूथ पर मतदान किया. उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरा कर्तव्य पूरा हुआ, सभी लोग बढ़चढ़ मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें.
#WATCH | नेपाल | नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने देश के 2026 के आम चुनाव के लिए काठमांडू के धापासी पोलिंग सेंटर पर मतदान किया। pic.twitter.com/lb3fYn9oAZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nepal Election Live: नेपाल को परिपक्व नेतृत्व की जरूरत-गगन थापा
नेपाली में पीएम पद के उम्मीदवार गगन थापा ने काठमांडू में मैती देवी मंदिर पोलिंग बूथ पर वोटिंग के बाद कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं. इस समय नेपाल को एक बहुत ही परिपक्व नेतृत्व की जरूरत है.
#WATCH | नेपाल: नेपाली कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गगन थापा ने नेपाल के आम चुनाव 2026 के लिए काठमांडू में मैती देवी मंदिर मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/TmsOfSZ7Xf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nepal Election Live: केपी शर्मा ओली फिर पीएम की रेस में
पिछले साल प्रधानमंत्री पद से हटाए गए 74 साल के मार्क्सवादी नेता केपी शर्मा ओली सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें उनके गृह क्षेत्र झापा में पूर्व काठमांडू मेयर और 35 साल के रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह से चुनौती मिल रही है.
Nepal Election Live: नेपाल में 1.9 करोड़ वोटर
तीन करोड़ की आबादी वाले नेपाल के चुनाव में 1.9 करोड़ वोटर हैं, जो सितंबर 2005 में युवाओं के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद नई सरकार के चुनाव के लिए वोट कर रहे हैं. इसमें 8 लाख नए युवा वोटर हैं.
Nepal Election Live: नेपाल में आम चुनाव के लिए हो रही वोटिंग
नेपाल में गुरुवार सुबह से ही आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. ये चुनाव नेपाल की दिग्गज पारंपरिक पार्टियों नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल के लिए बड़ा इम्तेहान है. राजधानी काठमांडू मे पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं.