विज्ञापन

कुछ नहीं बचा सब तबाह हो गया... NDTV के सामने छलका नेपाल बाढ़ पीड़ितों का दर्द

नेपाल के नुवाकोट समेत कई इलाकों में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. NDTV की टीम वहां पहुंची जहां तबाही आई. पढ़िए ये रिपोर्ट

नेपाल में बाढ़ का कहर, घर-बार बह गए; पीड़ित बोले- खाने-पीने तक को कुछ नहीं बचा
NDTV
  • नेपाल के नुवाकोट इलाके में अचानक आई बाढ़ ने कई घरों और सरकारी इमारतों को पूरी तरह तबाह कर दिया है
  • बाढ़ के पानी ने लीची के बागों को बहा दिया और कई वाहन तथा बिजलीघर भी प्रभावित हुए हैं
  • प्रभावित स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के कारण उनके घरों में पानी और मलबा भर गया है

नेपाल में भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के कई शहरों और गांवों को प्रभावित किया है. पानी का सैलाब अपने साथ पुल, पेड़-पौधे, घर सबकुछ बहा ले गया. इस बीच NDTV की टीम बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंची है. नेपाल के नुवाकोट इलाके में NDTV की स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके घर बाढ़ में बह गए.

बिल्डिंग डूबी, बह गया बिजलीघर

इलाके में बाढ़ के बाद घरों में पानी और गाद पहुंच गया. कई सरकारी इमारतें तबाह हो गई. नुवाकोट के जिस इलाके में बाढ़ आई, वहां लीची के बाग थे, जो पानी के साथ बह गए. कई वाहन बह गए. कई बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर बाढ़ में डूब गए. एक बिजलीघर भी बाढ़ से प्रभावित हुआ.

'पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर बहकर नीचे आए'

एक स्थानीय महिला के घर में भी बाढ़ का पानी और मलबा पहुंचा. उन्होंने NDTV को बताया कि सुबह हादसे के वक्त वो नीचे बर्तन धो रही थीं. मेरे पति अंदर थे. हमने बाढ़ देखी और हम भागे. हमने पहली बार ऐसा नजारा देखा. पहाड़ से पानी के साथ बढ़े-बढ़े पत्थर भी नीचे आए. 

उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ आने के बाद हमारे घर में कुछ नहीं बचा. हम जो कपड़े पहने है बस यही बचा है. बाकी सब तबाह हो गया. हमारे पास न खाने का कुछ है न पीने का.

बाढ़ के बाद करीब 400 लोग लापता, 105 भारतीय भी शामिल

तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि तिब्बत से सटे इलाके में आई अचानक बाढ़ से कई गांव तबाह हो गये और कई बुनियादी संरचनाओं को नुकसान पहुंचा. अधिकतर भारतीय तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे.

तिब्बत से लगे मध्य नेपाल के दो जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई. बाढ़ से नदी किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही हुई और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं. अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत की ओर से सुबह करीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) भोटे कोशी नदी में बाढ़ आई. उन्होंने बताया कि अचानक आई बाढ़ से रसुवा और धादिंग जिलों के अलावा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिला भी प्रभावित हुआ.

यह भी पढ़ें: न बारिश हुई, न बादल फटा...फिर ऐसा क्या हुआ कि नेपाल में आ गया जलप्रलय, बह गए सैकड़ों लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flood Alert, Nepal Flood Crisis, Nepal Flood Deaths, Nepal Flood Landslides
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com