नेपाल के रासुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई अचानक और भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में कई लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से फोन पर बात की जिसमें उन्होंने बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की. इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.
भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है. हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं. इस बाढ़ की चपेट में आने से गांव, सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाओं को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.
भारत ने हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल को हरसंभव मानवीय और राहत सहायता उपलब्ध कराने की पेशकश की है. भारत की ओर से यह आश्वासन ऐसे समय में आया है जब नेपाल के कई इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं और प्रभावित लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है.
Spoke to Prime Minister Balendra Shah and conveyed condolences on the loss of lives due to the floods in Nepal. The people of India stand in solidarity with their sisters and brothers in Nepal at this difficult time.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026
India is ready to provide all possible humanitarian…
बिहार में भी बढ़ी सतर्कता
नेपाल में आई बाढ़ का असर बिहार पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है. भोटे कोशी नदी का पानी आगे चलकर गंडक नदी तंत्र से जुड़ता है, जिससे उत्तर बिहार के कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव उपाय तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. नेपाल की इस प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग और मानवीय साझेदारी की अहमियत को सामने रखा है.
यह भी पढ़ें-
न बारिश हुई, न बादल फटा... फिर ऐसा क्या हुआ कि नेपाल में आ गया जलप्रलय, बह गए सैकड़ों लोग
5 सेकंड, 5 मंजिला इमारत तबाह... तिब्बत-नेपाल में आई बाढ़ के सैलाब का खौफनाक वीडियो
नेपाल का ये वीडियो भयावह है! सैलाब से चंद सेकंड में चीन का इमिग्रेशन ऑफिस तबाह, सैकड़ों लोग थे मौजूद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं