विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

छत्तीसगढ़, झारखंड में बच्चों का इस्तेमाल कर रहे नक्सली : संयुक्त राष्ट्र महासचिव

उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, सरकारी रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि सुरक्षाबल बीते कई सप्ताह से चार स्कूलों का सैन्य इस्तेमाल कर रहे हैं.'

Also Read in
छत्तीसगढ़, झारखंड में बच्चों का इस्तेमाल कर रहे नक्सली : संयुक्त राष्ट्र महासचिव
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (फाइल फोटो)
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र को ऐसी रिपोर्ट मिली है कि नक्सली संगठन छत्तीसगढ़ और झारखंड में सुरक्षा बलों से लड़ने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके साथ ही आतंकवादियों ने पिछले साल कश्मीर में 30 स्कूलों को जलाकर खाक कर दिया था. गुटेरेस ने सशस्त्र संघर्ष में बच्चों पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, 'बच्चे हथियारबंद समूहों और सरकार के बीच विशेष रूप से छत्तीसगढ़ और झारखंड में हो रही हिंसा और जम्मू एवं कश्मीर में उपजे तनाव की घटनाओं से प्रभावित हो रहे हैं.'

उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, सरकारी रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि सुरक्षाबल बीते कई सप्ताह से चार स्कूलों का सैन्य इस्तेमाल कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार से कहा, रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ हमले बंद करे

गुटेरेस की 2016 की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल नक्सलियों या अन्य हथियारबंद समूहों द्वारा बच्चों के इस्तेमाल में कमी आई है और अब छह राज्यों की तुलना में सिर्फ दो राज्यों में ही इनका इस्तेमाल किया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र की 2015 की रिपोर्ट में तत्कालीन संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने कहा था कि नक्सलवादी बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छह साल तक के बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं. गुटेरेस की 2016 के दौरान के संघर्षो की रिपोर्ट गुरुवार को सुरक्षा परिषद भेजी गई. रिपोर्ट में सरकारों की तुलना में आतंकवादियों और अन्य हथियारबंद समूहों द्वारा बच्चों के शोषण के अधिक मामले हैं.

VIDEO : गौरी लंकेश को नक्सलियों से खतरा था? इंद्रजीत लंकेश की NDTV से बातचीत​


इस रिपोर्ट में लगभग 4,000 मामलों को शामिल किया गया है, जिसमें 20 देशों की सरकारें और 11,500 से अधिक आतंकवादी संगठन शामिल हैं. गुटेरेस ने कहा, 'मैं भारत सरकार से इन आतंकवादी संगठनों से बच्चों को बचाने के लिए उचित तंत्र विकसित करने का आग्रह करता हूं. मैं सरकार से किसी भी तरह की हिंसा से बच्चों को बचाने का भी आग्रह करता हूं.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United Nations Secretary General Antonio Guterres
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com