हैदराबाद: नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने बुधवार को कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री डाकुओं पर लगाम कसने और उन्हें उनके जल क्षेत्र में ही सीमित रखने के लिए सक्रिय रूप से अपने बेड़े को तैनात कर रही है. नौसेना के लिए अडाणी डिफेंस और एयरोस्पेस द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित ‘दृष्टि 10 स्टारलाइनर मानव रहित विमान (यूएवी) का अनावरण करने के बाद हरि कुमार ने कहा कि पिछले 40-42 दिनों के दौरान लाल सागर, उत्तरी और मध्य अरब सागर में मुख्य रूप से इजरायल के स्वामित्व या उसके ध्वज वाले अथवा उससे संबंधित जहाजों पर लगभग 35 ड्रोन हमले हुए हैं.
नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि भारत के निकटतम पड़ोसियों के पास सामूहिक रूप से काफी संख्या में यूएवी हैं और इसलिए, दूरदर्शिता यही है कि देश और उसके सशस्त्र बल इस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करना जारी रखें.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हाल ही में हमारे लिहाज से केवल दो घटनाएं (समुद्री डाकुओं द्वारा जहाजों के अपहरण का प्रयास) हुई हैं. दोनों भारतीय ध्वज वाले जहाज नहीं थे, लेकिन दूसरे मामले में चालक दल भारतीय था इसलिए हमें जवाब देना पड़ा. इसलिए हम नाव पर सवार हुए और चालक दल को बचाया...इसलिए अब हम बहुत सक्रिय रूप से वहां अपनी इकाइयां तैनात कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये समुद्री डाकू दूर रहें.”
भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को उत्तरी अरब सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज एमवी लीला नॉरफोक के अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया और 15 भारतीयों सहित उसके चालक दल के सभी सदस्यों को बचा लिया.
नौसेना प्रमुख ने आगे कहा कि समुद्री डकैती विरोधी अभियान 2008 से चल रहा है और नौसेना ने इस अवधि के दौरान 105 से अधिक जहाजों को तैनात किया है.
जहाजों पर ड्रोन हमलों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए एडमिरल हरिकुमार ने कहा कि वे उन तीन जहाजों के मलबे का फोरेंसिक विश्लेषण कर रहे हैं जिन पर हमला किया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं