विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2021

अंतरिक्ष में दो यात्रियों ने किया 'स्पेस वॉक', NASA ने VIDEO जारी कर कही ये बात...

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने शनिवार को एस्ट्रेनॉट माइक हॉपकिंस (Mike Hopkins) और विक्टर ग्लोवर जूनियर (Victor Glover Jr) का एक वीडियो शेयर किया है.

अंतरिक्ष में दो यात्रियों ने किया 'स्पेस वॉक', NASA ने VIDEO जारी कर कही ये बात...
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने स्पेसवॉक का वीडियो शेयर किया
नई दिल्ली:

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने शनिवार को एस्ट्रेनॉट माइक हॉपकिंस (Mike Hopkins) और विक्टर ग्लोवर जूनियर (Victor Glover Jr) का एक वीडियो शेयर किया है. जहां दोनों अंतरिक्ष यात्री, स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेशवॉक (Space Walk) करते हुए दिखाई दे रहे हैं. नासा ने ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में माइक हॉपकिन्स अपने साथी विक्टर ग्लोवर के साथ जाने के लिए स्पेस स्टेशन को छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

इसी के साथ नासा ने लिखा कि अंतरिक्ष में हो रही इस कार्रवाई को देखें. एस्ट्रो माइक हॉपकिंस स्पेस स्टेशन को छोड़ रहे हैं, अपने साथी विक्टर ग्लोवर के पास जाने के लिए, जोकि पहले से ही स्पेस सेंटर से बाहर हैं. दोनों ने साथ मिलकर दूसरा स्पेस वॉक किया. नासा ने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि ग्लोवर के सूट पर लाल धारियां हैं जबकि हॉपकिंस पर यह नहीं है. 

नासा के अनुसार दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अमोनिया जंफर को हटाकर थर्मल कवर पर एक स्टिफनर लगाने के लिए कहा गया है. साथ ही उन्हें बार्टोलोमो प्लेटफॉर्म पर पेलोड केबलों के कनेक्शन को पूरा करने का काम सौंपा गया है. इसके अलावा एक और टास्क में उन्हें वायरलेस कम्युनिकेशन एंटीना को रिप्लेस करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NASA, NASA Share Video Space Walk, Mike Hopkins, Victor Glover Jr
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com