विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2019

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी बनीं मिस यूनिवर्स 2019

इस प्रतियोगिता में 26 वर्षीय टुन्जी को विजेता घोषित किया गया. भारतीय प्रतियोगी वर्तिका सिंह ने शीर्ष 20 प्रतियोगियों में जगह बनाई.

Also Read in
दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी बनीं मिस यूनिवर्स 2019
दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी के सिर इस साल का मिस यूनिवर्स का ताज सजा
  • भारतीय प्रतियोगी वर्तिका सिंह ने शीर्ष 20 प्रतियोगियों में बनाई थी जगह
  • प्रतियोगिता में 26 वर्षीय टुन्जी को विजेता घोषित किया गया
  • दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का ताज
नई दिल्ली:

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी (Zozibini Tunzi) के सिर इस साल का मिस यूनिवर्स का ताज सजा है. वह मिस इंडिया समेत दुनियाभर के 90 से अधिक प्रतियोगियों को हराकर 2019 की मिस यूनिवर्स बनी हैं. अमेरिका के हास्य कलाकार और प्रस्तोता स्टीव हार्वे ने रविवार को यहां टेलर पेरी स्टूडियोज में इस कार्यक्रम की मेजबानी की. 

टेलीविजन पर प्रसारित इस प्रतियोगिता में 26 वर्षीय टुन्जी को विजेता घोषित किया गया. भारतीय प्रतियोगी वर्तिका सिंह ने शीर्ष 20 प्रतियोगियों में जगह बनाई. सपनों की ताकत का जिक्र करते हुए टुन्जी ने अपनी जीत को लेकर टि्वटर पर आभार जताया. उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘आज एक दरवाजा खुला और मंच पर वॉक करके मैं इससे ज्यादा खुशनसीब महसूस नहीं कर सकती थी.'' 

टुन्जी ने कहा, ‘‘ईश्वर करें कि इस क्षण की साक्षी बनने वाली हर लड़की अपने सपनों की ताकत पर भरोसा करें और वे मुझमें अपना चेहरा देखें. मैं मिस यूनिवर्स 2019 हूं.'' टुन्जी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनते हुए खींची गई अपनी तस्वीर भी साझा की. 

मिस प्यूर्टो रिको मैडिसन एंडरसन पहली उपविजेता रहीं. इसके बाद मैक्सिको की एश्ले अल्वीदरेज तीसरे स्थान पर रहीं. कोलंबिया और थाईलैंड की प्रतियोगी शीर्ष पांच में शामिल रहीं. मिस यूनिवर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजेता की घोषणा की गई. साल 2018 की मिस यूनिवर्स फिलीपीन की कैटरियोना ग्रे ने टुन्जी को ताज पहनाया. यह दक्षिण अफ्रीका का मिस इंडिया का तीसरा ताज है. साल 2017 में दक्षिण अफ्रीका की ही डेमी लीघ नेल-पीटर्स को विजेता घोषित किया गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss Universe 2019, Zozibini Tunzi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com